न्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम! पहले 3 मैच के बाद बदल जाएगा पूरा स्क्वॉड?
भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी। इसके लिए 2 स्क्वाड चुने जाने की उम्मीद है।

Team India ODI Squad for New Zealand Tour:भारतीय क्रिकेट टीमकुछ ही दिनों के बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हो रही है। कीवी सरजमीं पर टीम इंडिया तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेलने वाली है, जिसके लिए टी20 इंटरनेशनल सीरीज का स्क्वाड चुन लिया गया है। टी20 टीम के चयन के बाद अब नजरें वनडे और टेस्ट सीरीज के स्क्वाड पर टिकी हैं। कुछ ही दिनों में इन दोनों ही फॉर्मेट की सीरीज की टीम का ऐलान भी हो जाएगा। लेकिन वनडे सीरीज के लिए एक नहीं बल्कि 2 स्क्वाड चुने जा सकते हैं।
न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज के लिए हो सकती है 2 टीमें
न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी, लेकिन इस सीरीज से पहले चयनकर्ताओं के सामने खिलाड़ियों के चयन को लेकर एक बड़ा पेंच खड़ा हो गया है। दरअसल, वनडे सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में टेस्ट टीम में शामिल खिलाड़ियों को लाल गेंद की क्रिकेट के लिए पर्याप्त तैयारी और आराम देने की जरूरत होगी।
वनडे सीरीज के ठीक बाद टेस्ट सीरीज होने की वजह से फंस रहा है पेंच
दूसरी तरफ, 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांचों वनडे बेहद अहम हैं और टीम मैनेजमेंट किसी भी मुकाबले को हल्के में नहीं लेना चाहेगा। यही वजह है कि चयनकर्ता इस बार एक अलग रणनीति अपना सकते हैं और 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग टीमों का चयन करने पर विचार कर सकते हैं। शुरुआती मुकाबलों में प्रमुख खिलाड़ियों को मौका देने के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारियों को देखते हुए आखिरी मैचों के लिए स्क्वॉड में बदलाव किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया का यह चयन अपने आप में बेहद दिलचस्प और बड़ा फैसला होगा।
यह भी पढ़े- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मचा हड़कंप, भारत-ऑस्ट्रेलिया U-19 मैच के दौरान बम से उड़ाने की धमकी
पहले 3 वनडे मैचों के बाद प्रमुख टेस्ट खिलाड़ी तैयारी के लिए होंगे रिलीज
दरअसल 5 नवंबर से 15 नवंबर तक 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और इसके ठीक 4 दिन बाद यानी 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में टेस्ट में खेलने वाले प्रमुख खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए उन्हें आखिरी 2 वनडे मैचों से बाहर रखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि शुरुआती 3 वनडे मैच में भारत के सभी प्रमुख वनडे खिलाड़़ी खेलेंगे, तो वहीं आखिरी 2 वनडे मुकाबलों में कप्तान शुभमन गिल से लेकर केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, नीतिश कुमार रेड्डी जैसे बड़े नाम टेस्ट की तैयारी के लिए रिलीज किए जा सकते हैं।




