CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मचा हड़कंप, भारत-ऑस्ट्रेलिया U-19 मैच के दौरान बम से उड़ाने की धमकी

अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ानें की धमकी से हड़कंप मच गया। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 मैच के बाद मिली धमकी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Narendra Modi Stadium received a bomb threat email
Narendra Modi Stadium received a bomb threat email

Narendra Modi Stadium received a bomb threat email: अहमदाबाद में स्थित दुनियाके सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच मुकाबले के दौरान स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल सामने आया। जिस समय यह धमकी मिली, दोनों टीमें स्टेडियम परिसर में ही मौजूद थीं। हालांकि, बाद में सुरक्षा एजेंसियों की जांच में यह धमकी फर्जी यानी होक्स पाई गई।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को मिली बम से उड़ानें की धमकी

दरअसल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ग्राउंड ‘ए’ पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच दूसरा चार दिवसीय मुकाबला खेला जा रहा था। बुधवार सुबह मुकाबला करीब 11:15 बजे समाप्त हुआ, जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की। इसी दौरान स्टेडियम को लेकर धमकी वाला ईमेल अधिकारियों के संज्ञान में आया। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी।

बम से उड़ानें की धमकी के बाद मचा हड़कंप

धमकी की खबर सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर सेल की टीम भी स्टेडियम पहुंची और ईमेल की जांच शुरू की गई। दोनों अंडर-19 टीमों को धमकी की जानकारी तुरंत नहीं दी गई थी, लेकिन बाद में उन्हें सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत दोपहर करीब 1 बजे स्टेडियम परिसर से बाहर कर दिया गया।

सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाने बनाने की कही थी बात

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ईमेल में होने वाला एक और जिक्र था। धमकी में सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका कॉन्सर्ट 21 नवंबर को प्रस्तावित है। इसी तरह दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 नवंबर को होने वाले उनके कॉन्सर्ट का भी धमकी में उल्लेख किया गया था।

यह भी पढ़े- अगरकर हटे तो खुला भुवनेश्वर की वापसी का रास्ता? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

इतना ही नहीं, अहमदाबाद के करीब 10 निजी स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले। पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और एंटी-सैबोटाज टीमों ने संबंधित जगहों पर जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने बाद में इन धमकियों को होक्स बताया।

GCA ने बताया पहले भी मिलती रही है धमकी

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल पटेल ने बताया कि स्टेडियम को इस तरह की धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं, जिसमें 2023 वनडे विश्व कप और आईपीएल के दौरान मिले धमकी भरे संदेश भी शामिल हैं। फिलहाल एजेंसियां ईमेल के स्रोत और उसके पीछे की मंशा की जांच कर रही हैं।

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में