CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

एक मुकाबला तो पक्का, लेकिन 3 बार हो सकती है टक्कर! वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का पूरा गणित

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप का 14वां एडिशन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में 10 अक्यूबर 2027 को भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर होगी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
India vs Pakistan Match World Cup 2027
India vs Pakistan Match World Cup 2027

India vs Pakistan Match World Cup 2027: आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है और अब क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ का बिगुल 2 अक्टूबर 2027 से बजने वाला है। लेकिन असली रोमांच उसके कुछ दिन बाद शुरू होगा, जब भारतीय टीम अपने अभियान के लिए मैदान पर उतरेगी। आईसीसी ने जैसे ही पूरा कार्यक्रम सामने रखा, भारत के शुरुआती दो मुकाबले सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए हैं—पहले एक बेहद बड़ी टीम सामने होगी और उसके ठीक बाद वह मुकाबला, जिसका इंतजार फैंस सबसे ज्यादा करते हैं।

10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान में एक मैच है पक्का

भारतीय टीम 7 अक्टूबर को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके महज तीन दिन बाद, 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यानी वर्ल्ड कप का बिगुल बजने के कुछ ही दिनों बाद क्रिकेट फैंस को लगातार दो हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे। भारतीय फैंस के लिए ये मुकाबला बहुत ही खास होने वाला है।

एक ही नहीं बल्कि 3 बार हो सकती है इंडो-पाक टक्कर

भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप-ए में मौजूद हैं और इस महा टक्कर का बेसब्री से इंतजार है। फैंस के लिए इस मुकाबले में फुल एंटरटेनमेंट और एक्साइटमेंट का डॉज मिलेगा, लेकिन ये यहीं नहीं थमेगा बल्कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस महाकुंभ में 3 बार भिड़ंत हो सकती है। एक मुकाबला तो 10 अक्टूबर को पक्का है, तो वहीं बाकी 2 और मैच कब हो सकते हैं, चलिए आपको बताते हैं पूरा समीकरण।

यह भी पढ़े- वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का ऐसा प्लान, जिसे जानकर चौंक जाएंगे फैंस! साउथ अफ्रीका में होंगे 6 मैच

ग्रुप राउंड का पहला मैच है पक्का, फिर होगी सुपर-7 में टक्कर

वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट ऐसा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं, बल्कि तीन मुकाबलों तक की संभावना बन सकती है। पहला मैच 10 अक्टूबर को ग्रुप स्टेज में तय है। इसके बाद सुपर-7 चरण में दोनों टीमें फिर आमने-सामने आ सकती हैं। इस राउंड में 7 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी और हर टीम को 6 मुकाबले मिलेंगे। यानी ग्रुप स्टेज के बाद भारत-पाकिस्तान की दूसरी भिड़ंत का रास्ता खुला रहेगा।

सेमीफाइनल या फाइनल में भी हो सकता है आमना-सामना

सुपर-7 के बाद अंक तालिका की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान दोनों नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करते हैं, तो इनके बीच तीसरी भिड़ंत भी संभव है—चाहे सेमीफाइनल में या फिर 21 नवंबर को होने वाले फाइनल में। यानी इस वर्ल्ड कप में फैंस को भारत-पाकिस्तान के बीच तीन हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने का रोमांच मिल सकता है।

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में