ताजा खबर

टीम इंडिया ने कटाया फाइनल का टिकट, अब पाकिस्तान से हिसाब बराबर करने का बारी

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय यूथ ब्रिगेड ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया, तो वहीं पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
India vs Pakistan U19 Final
India vs Pakistan U19 Final

India vs Pakistan U19 Final: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच एक और महामुकाबला देखने को मिलने वाला है। अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। गुरुवार, 12 नवंबर को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब दोनों देशों के युवा खिलाड़ियों के बीच 14 नवंबर को ट्रॉफी के लिए जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह

अंडर-19 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से हुआ। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। टीम की तरफ से शाह फैसल रहीमी ने 51 रनों की पारी खेली।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

यह भी पढ़े- श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका! ODI कप्तानी डेब्यू में टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड

228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। लक्ष्य रायचंदानी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 90 गेंदों में 93 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने महज 36.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर काटा फाइनल का टिकट

वहीं, पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की भिड़ंत बांग्लादेश से हुई। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से रिजवानुल्लाह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए।

जवाब में पाकिस्तान ने महज 21.5 ओवर में 1 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह पाकिस्तान ने 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली।

14 नवंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी जंग

अब अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शनिवार, 14 नवंबर को ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर खेला जाएगा।दिलचस्प बात यह है कि ग्रुप स्टेज में भी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी, जिसमें पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में फाइनल में भारतीय युवा खिलाड़ियों के पास पिछली हार का हिसाब बराबर करने और एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि 14 नवंबर को खिताब किसके नाम होता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में