ताजा खबर

श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका! ODI कप्तानी डेब्यू में टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे और आखिरी मुकाबले में शुभमन गिल को आराम देने पर श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IND vs NZ Shreyas Iyer ODI Captaincy
IND vs NZ Shreyas Iyer ODI Captaincy

IND vs NZ Shreyas Iyer ODI Captaincy: भारतीय क्रिकेट में एक नया कप्तान अपना नाम दर्ज कराने के लिए तैयार है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया बदले हुए अंदाज में मैदान पर उतरेगी। इस बार टीम की कमान शुभमन गिल नहीं, बल्कि स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। दिलचस्प बात यह है कि अपने पहले ही वनडे कप्तानी मुकाबले में श्रेयस के पास इतिहास रचने का मौका है। उनके निशाने पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे आज तक कोई भारतीय कप्तान नहीं तोड़ पाया है।

पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा। आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए नियमित कप्तान शुभमन गिल समेत कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आखिरी दो वनडे मुकाबलों से आराम दिया गया है। ऐसे में श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

 इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही श्रेयस भारतीय वनडे टीम की कप्तानी करने वाले 29वें खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले कपिल देव, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर का 27 साल पुराना रिकॉर्ड निशाने पर

 श्रेयस अय्यर के लिए यह मुकाबला सिर्फ कप्तानी डेब्यू नहीं, बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने का भी बड़ा मौका होगा। दरअसल, भारतीय वनडे इतिहास में सचिन तेंदुलकर इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपने पहले ही कप्तानी मुकाबले में शतक लगाया था।

यह भी पढ़े- आखिर कैसे संभले सूर्यकुमार यादव? टीम से बाहर होने के बाद का दर्द अब आया सामने

सचिन ने 28 अगस्त 1996 को श्रीलंका के खिलाफ पहली बार भारतीय वनडे टीम की कप्तानी की थी। इस मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों की यादगार शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, उनकी इस पारी के बावजूद भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

 अब करीब 30 साल बाद श्रेयस अय्यर के पास सचिन के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है। अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने कप्तानी डेब्यू में शतक जड़ देते हैं, तो वह सचिन के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

 जीत के साथ सचिन से आगे निकल सकते हैं श्रेयस

 श्रेयस अय्यर के सामने सिर्फ शतक लगाने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि उनके पास एक और बड़ा इतिहास रचने का मौका है। अगर वह कप्तानी डेब्यू में शतक लगाने के साथ भारतीय टीम को जीत भी दिला देते हैं, तो वह पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन जाएंगे, जिन्होंने अपने पहले वनडे कप्तानी मुकाबले में शतक के साथ जीत भी दर्ज की हो।

 ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा वनडे श्रेयस अय्यर के करियर का बेहद खास मुकाबला साबित हो सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रेयस अपने पहले ही कप्तानी मैच में बल्ले से धमाका करते हुए सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएंगे या फिर इतिहास रचने का यह मौका उनके हाथ से निकल जाएगा।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में