ताजा खबर

आखिर कैसे संभले सूर्यकुमार यादव? टीम से बाहर होने के बाद का दर्द अब आया सामने

भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान रहे सूर्यकुमार यादव पिछले काफी समय से टीम से बाहर हैं। उन्हें कप्तानी के साथ ही टीम से भी जगह से हाथ धोना पड़ा।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Suryakumar Yadav’s reaction being dropped from Team India
Suryakumar Yadav’s reaction being dropped from Team India

Suryakumar Yadav’s reaction being dropped from Team India: भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अपनी काबिलियत साबित करने के लिए लगातार मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है। मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी ऐसे ही एक दौर से गुजर चुके हैं। एक समय ऐसा आया, जब उन्हें भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने के बाद यह किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन सूर्या ने इस मुश्किल समय में खुद को किस तरह संभाला, इसका खुलासा अब उन्होंने किया है।

टीम इंडिया से बाहर होने पर छलका सूर्या का दर्द

सूर्यकुमार यादव को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की काबिलियत के लिए जाना जाता है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाए रखना उनके लिए भी आसान नहीं रहा है। टीम से बाहर होने के बाद किसी भी खिलाड़ी के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। सूर्यकुमार यादव ने भी इस दौर का सामना किया। उन्होंने बताया कि मुश्किल समय में उन्होंने खुद को किस तरह समझाया और अपनी मानसिकता को सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश की।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

खुद को समझाने के लिए अपनाया यह तरीका

सूर्यकुमार यादव के लिए टीम से बाहर होना एक चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा, लेकिन उन्होंने इसे अपने करियर का अंत मानने के बजाय खुद को बेहतर बनाने के अवसर के रूप में देखा। ऐसे समय में उन्होंने अपने खेल पर ध्यान देने और मेहनत जारी रखने का रास्ता चुना। उनका मानना रहा कि खिलाड़ी के हाथ में सिर्फ अपनी तैयारी और प्रदर्शन होता है। टीम में चयन उनके नियंत्रण में नहीं होता।

यह भी पढ़े- सैंडपेपर कांड की दोबारा हो जांच! वर्ल्ड चैंपियन कप्तान ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से कर दी बड़ी मांग

आईपीएल के बाद शुरुआती 2 महीनें रहे सबसे मुश्किल- सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार ने  टी-20 मुंबई लीग के सेलिब्रेशन ऑफ चैंपियंस कार्यक्रम के दौरान कहा कि, "आईपीएल के बाद शुरुआती 2 महीने बहुत मुश्किल थे। लेकिन फिर मैंने इस बारे में सोचा कि मैं पहले कैसा था, कैसे मैंने अपना क्रिकेट शुरू किया, जब मैं सोचता था कि मैं मुंबई के लिए एज-ग्रुप क्रिकेट खेलना चाहता हूं, मैं मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना चाहता हूं।"

 

सूर्या की वाइफ ने समझाया कैसे खुद को संभालना है

 

इसके बाद उन्होंने आगे कहा, "मैंने इन चीजों के बारे में अपनी पत्नी से बात की और उसने भी वही बात बोली कि आपको क्रिकेट के लिए वही पैशन और प्यार वापस लाना पड़ेगा, जो आपके पास 15 साल की उम्र में था. जैसे आप एज-ग्रुप क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करना चाहते थे।

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में