CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
ताजा खबर

94 साल...38 कप्तान... अब आया भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा पल, गॉल में उतरते ही इतिहास रचेगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करने जा रही है। गॉल में होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया इतिहास रचने वाली है।

Team India with Captain Shubman Gill
Team India with Captain Shubman Gill

Team India set to create history in the Galle Test: 94 साल...सीके नायडू से लेकर शुभमन गिल जैसे 38 कप्तान... और अब इतिहास रचने की दहलीज पर भारतीय क्रिकेट टीम... 

भारत और श्रीलंका के बीच आजादी के पर्व के दिन यानी 15 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। श्रीलंका के ऐतिहासिक स्टेडियम में होने वाला मुकाबला टीम इंडिया के टेस्ट इतिहास का वो टेस्ट होगा, जहां तक वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ 2 टीमें पहुंच सकी है।

गॉल में टीम इंडिया है इतिहास रचने की दहलीज पर

1932 में अपना पहला टेस्ट खेलने वाली भारतीय टीम ने पिछले करीब 10 दशकों में ऐतिहासिक सफर को पूरा कर अब अपने 600वें टेस्ट मैच को खेलने के लिए तैयार है। टीम इंडिया के लिए ये एक बहुत बड़ा पल होने वाला है। भारत ने 38 अलग-अलग कप्तानों की अगुआई में कई यादगार जीत और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अब गॉल के मैदान पर भारत के पास अपने 600वें टेस्ट को जीत के साथ यादगार बनाने का शानदार मौका होगा।

यह भी पढ़े- PCB का बड़ा एक्शन, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज और कामरान अकमल समेत कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 2 साल के बैन का खतरा

भारतीय क्रिकेट टीम पूरा करेगी 600वां टेस्ट मैच

भारत ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें इस ऐतिहासिक मुकाबले पर टिकी होंगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैच को यादगार बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। टीम के लिए मुकाबला आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की साईकिल के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है।

भारत ने अब तक खेले हैं 599 टेस्ट मैच

भारतीय क्रिकेट की शुरुआत 1932 में हुई थी, जब सीके नायडू की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। उसके बाद से अब तक 94 साल के टेस्ट इतिहास में लाला अमरनाथ से लेकर मंसूर अली खां पटौदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव, मोहम्मद अजहरूद्दीन, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज कप्तान रहे हैं और अब टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में हैं। इन तमाम कप्तानों की अगुवाई में भारत ने 599 टेस्ट मैच में 186 टेस्ट मैच जीते, तो वहीं 188 मैचों में हार का सामना किया है।

इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के बाद 600 टेस्ट खेलने वाला तीसरा देश बनेगा भारत

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक से एक कारनामा करने वाली टीम इंडिया 600 टेस्ट के साथ ही खास उपलब्धि अपने कर कर लेगी और वो इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के बाद ये मुकाम हासिल करने वाली तीसरी टीम बनेगी। तो वहीं एशिया का पहला देश बनेगा, जो इस मील के पत्थर को छुएगा। इंग्लैंड ने अब तक 1097 टेस्ट मैच खेले हैं और ऑस्ट्रेलिया ने 882 टेस्ट मैच खेले हैं। अब भारतीय टीम खास सूची में अपनी जगह बनाने की दहलीज पर खड़ी है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 243 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में