CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
ताजा खबर

PCB का बड़ा एक्शन, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज और कामरान अकमल समेत कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 2 साल के बैन का खतरा

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स के जाम्बिया में लीजेंड्स की एक टी20 लीग में खेलने का मामला, जिसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 2 साल के बैन की तैयारी में है।

PCB Action on Former Pakistan Cricketers
PCB Action on Former Pakistan Cricketers

PCB Action on Former Pakistan Cricketers:पाकिस्तान क्रिकेट का विवादों से चोली-दामन का साथ है। जहां अक्सर ही एक से एक बड़े बवाल देखने को मिलते रहते हैं। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट में एक और विवाद खड़ा हो गया है, जिसने पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुछ ऐसे नाम, जिन्होंने सालों तक पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अहम योगदान दिया, लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB की सख्त कार्रवाई के निशाने पर आ गए हैं। मामला इतना गंभीर है कि इन खिलाड़ियों पर दो साल तक बैन भी लगाया जा सकता है।

जाम्बिया की एक लीग में खेलने को लेकर हुआ विवाद

दरअसल, पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने हाल ही में जाम्बिया में आयोजित एशियन लीजेंड्स लीग में हिस्सा लेने के लिए साइन किया था। इस लीग में पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एशियन स्टार्स समेत कुल छह टीमें शामिल हैं। इनमें Pakistan Panthers  नाम की टीम पूरी तरह पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों से बनी हुई है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स पर लिया पीसीबी ने बड़ा एक्शन

लेकिन विवाद तब शुरू हुआ, जब जाम्बिया क्रिकेट यूनियन (ZCU) ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए साफ कर दिया कि यह लीग उसके द्वारा स्वीकृत, अनुमोदित या समर्थित नहीं है। यानी यह एक अनसैंक्शन क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी हरकत में आया और उसने इस पूरे मामले का गंभीर संज्ञान लिया।

यह भी पढ़े- रोहित शर्मा के संन्यास विवाद के बाद हिल गई अगरकर की कुर्सी! BCCI लेने जा रही बड़ा फैसला, इस दिग्गज को मिल सकती है जिम्मेदारी

पीसीबी ने दो-टूक शब्दों में दी चेतावनी

 PCB ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि बिना आवश्यक अनुमति और No Objection Certificate (NOC) के किसी भी अनधिकृत विदेशी क्रिकेट लीग में हिस्सा लेना बोर्ड के नियमों का उल्लंघन है। ऐसे में जिन खिलाड़ियों ने इस लीग में भाग लिया है, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 PCB ने साफ किया कि, दोषी पाए जाने वाले खिलाड़ियों को दो साल तक किसी भी विदेशी क्रिकेट लीग के लिए NOC नहीं मिलेगा। इसके अलावा वे अगले दो वर्षों तक PCB और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से जुड़े किसी भी क्रिकेट, कोचिंग, मेंटरिंग, कंसल्टेंसी या अन्य आधिकारिक असाइनमेंट के लिए भी पात्र नहीं होंगे।

मलिक, हफीज, अकमल सहित कई दिग्गज हैं पाकिस्तान पैंथर्स में शामिल

रिपोर्ट्स के अनुसार, PCB इस मामले को केवल चेतावनी के तौर पर नहीं देख रहा, बल्कि उसका मानना है कि नियमों का उल्लंघन पहले ही हो चुका है। क्योंकि यह टूर्नामेंट 30 जुलाई से शुरू हो चुका है और पाकिस्तान पैंथर्स टीम अपने शुरुआती मुकाबले भी खेल चुकी है।

हालांकि, जानकारी के मुताबिक मोहम्मद हफीज, सोहेल तनवीर और उमर अकमल जाम्बिया पहुंचने के बावजूद लीग में नहीं खेले। बताया जा रहा है कि जब उन्हें पता चला कि इस टूर्नामेंट को आवश्यक ICC और संबंधित स्वीकृतियां नहीं मिली हैं, तो उन्होंने खुद को प्रतियोगिता से अलग कर लिया। लेकिन कई अन्य पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी इस लीग में खेलते नजर आए।

इस लीग में पाकिस्तान पैंथर्स की टीम में शारजील खान, कामरान अकमल, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, उमर अकमल, इमरान नजीर, सईद अजमल, सोहेल तनवीर, यासिर शाह, नावेद-उल-हसन, मोहम्मद इरफान, जुल्फिकार बाबर, राहत अली, हसन रजा, यासिर भट्ट और राणा नईम अनवर जैसे कई पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज भी शामिल, इन पर एक्शन की नहीं है खबर

दिलचस्प बात यह है कि इस टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं, लेकिन अब तक किसी अन्य क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई या चेतावनी जारी नहीं की है। फिलहाल PCB ही ऐसा बोर्ड है जिसने सार्वजनिक रूप से नियमों के उल्लंघन का मामला उठाया है।

टैग:Pakistan

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में