ताजा खबर

CWC 2023 के बाद SENA देशों में रोहित शर्मा का जलवा, एशिया में शुभमन गिल का दबदबा; विराट कोहली के आंकड़े भी चौंकाने वाले!

भारतीय क्रिकेट टीम के टॉप-5 वनडे बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के वर्ल्ड कप 2023 के बाद एशिया और SENA देशों में प्रदर्शन पर एक नजर...

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Performance of Indian Batters After the 2023 ODI World Cup
Performance of Indian Batters After the 2023 ODI World Cup

Performance of Indian Batters After the 2023 ODI World Cup: वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों की असली परीक्षा अलग-अलग परिस्थितियों में होती है। एशियाई पिचों पर बल्लेबाजी करना और SENA देशों की तेज तथा उछाल भरी पिचों पर रन बनाना बिल्कुल अलग चुनौती है। SENA यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों के सामने अपनी तकनीक और धैर्य दोनों का परिचय देना पड़ता है। ऐसे में 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन से जुड़े आंकड़े काफी दिलचस्प तस्वीर पेश कर रहे हैं। 

रोहित, गिल, विराट, अय्यर व राहुल का एशिया और SENA देशों में प्रदर्शन

इन आंकड़ों में भारतीय क्रिकेट टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो अलग-अलग परिस्थितियों में इन खिलाड़ियों की ताकत साफ दिखाई देती है। जहां कोई एशिया में राज करता है, तो किसी ने एशिया से बाहर SENA देशों में धूम मचाई है। चलिए अब जानते हैं टीम इंडिया के वनडे में इन सबसे बड़े 5 बल्लेबाजों के प्रदर्शन के बारे में। 

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

SENA देशों में रोहित शर्मा का दबदबा

SENA देशों में भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा सबसे आगे नजर आते हैं। उन्होंने यहां 53.42 की शानदार औसत से रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 93.03 रहा है। इस सूची में SENA देशों में रोहित का औसत सबसे बेहतर है। वहीं विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 105.88 है, जो इन पांच बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। विराट ने यहां 33.42 की औसत से रन बनाए हैं। शुभमन गिल का औसत 39.50 और स्ट्राइक रेट 88.10 रहा है।

एशिया में शुभमन गिल और केएल राहुल का कमाल

एशियाई परिस्थितियों में शुभमन गिल का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। उन्होंने 75.68 की बेहतरीन औसत से रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 104.66 है। वहीं केएल राहुल भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। राहुल ने एशिया में 73.22 की औसत और 116.63 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इन पांच बल्लेबाजों में राहुल का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़े- IND vs NZ: गिल-राहुल की छुट्टी, अय्यर संभालेंगे कमान, ईशान किशन की एंट्री! चौथे वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI

विराट कोहली का एशियाई सरजमीं पर नहीं है कोई तोड़

विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने एशिया में 65.18 की शानदार औसत दर्ज की है। उनका स्ट्राइक रेट 105.46 रहा है। यह आंकड़े बताते हैं कि एशियाई परिस्थितियों में विराट की बल्लेबाजी कितनी प्रभावशाली रही है।

श्रेयस अय्यर ने SENA देशों में 25.50 की औसत और 77.86 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वहीं एशिया में उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है। यहां उन्होंने 36.25 की औसत और 92.94 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

किसका प्रदर्शन सबसे खास?

आंकड़ों के मुताबिक SENA देशों में औसत के मामले में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं, जबकि स्ट्राइक रेट में विराट कोहली ने बाजी मारी है। दूसरी तरफ एशिया में शुभमन गिल का औसत सबसे ज्यादा है और केएल राहुल का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर है। विराट कोहली भी दोनों परिस्थितियों में अपनी निरंतरता से प्रभावित करते हैं।

कुल मिलाकर, ये आंकड़े बताते हैं कि भारतीय बल्लेबाजी की ताकत अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग खिलाड़ियों के रूप में सामने आती है। अब सवाल यह है कि अगर इन पांच बल्लेबाजों में से किसी एक को विदेशी और एशियाई परिस्थितियों में सबसे भरोसेमंद चुनना हो, तो आपकी पसंद कौन होगा?

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में