ODI में पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज, टॉप पर दो दिग्गजों का नाम; रोहित भी लिस्ट में शामिल
भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक से एक दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं। जिसमें कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम इस फॉर्मेट में पारी की पहली ही गेंद यानी गोल्डन डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों में नाम शुमार है।

India batters dismissed on the first ball of an ODI innings: वनडे क्रिकेट में पारी की पहली गेंद बल्लेबाज के लिए बेहद खास होती है। हर खिलाड़ी चाहता है कि वह अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाए, लेकिन कभी-कभी यही पहली गेंद उसके लिए पारी की आखिरी गेंद साबित हो जाती है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में भी कई दिग्गज बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जो वनडे पारी की पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इस अनचाहे रिकॉर्ड में सबसे ऊपर दो पूर्व भारतीय ओपनर्स का नाम है। वहीं, इस लिस्ट में रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल हैं। आइए जानते हैं उन टॉप-3 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में, जो वनडे में पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं।
#1. सौरव गांगुली – 3 बार
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली का नाम इस अनचाहे रिकॉर्ड में सबसे ऊपर है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार ऑफ साइड शॉट्स के लिए मशहूर गांगुली वनडे क्रिकेट में तीन बार पारी की पहली ही गेंद पर आउट हुए। उनके नाम इस लिस्ट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर विकेट गंवाने का रिकॉर्ड दर्ज है। गांगुली ने अपने वनडे करियर में कई यादगार पारियां खेलीं, लेकिन इस रिकॉर्ड में उनका नाम आना हैरान करने वाला है।
#2. वीरेंद्र सहवाग – 3 बार
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी एक विस्फोटक भारतीय ओपनर का नाम है। वीरेंद्र सहवाग अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। वह पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर हमला बोलने में विश्वास रखते थे। हालांकि, अपने इसी आक्रामक अंदाज के दौरान सहवाग वनडे क्रिकेट में तीन बार पारी की पहली गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इस मामले में वह सौरव गांगुली के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।
यह भी पढ़े- ODI क्रिकेट में बिना खाता खोले गंवाए शुरुआती 3 विकेट, जानिए उन 5 मैचों की पूरी कहानी
#3. सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कृष्णमाचारी श्रीकांत, मनोज प्रभाकर और रोहित शर्मा – 1 बार
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पांच भारतीय बल्लेबाज संयुक्त रूप से मौजूद हैं। इनमें सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कृष्णमाचारी श्रीकांत, मनोज प्रभाकर और रोहित शर्मा का नाम शामिल है। ये सभी बल्लेबाज अपने वनडे करियर में एक-एक बार पारी की पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं।
खास बात यह है कि इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट की अलग-अलग जनरेशन के दिग्गज शामिल हैं। सुनील गावस्कर से लेकर रोहित शर्मा तक, कई बड़े नाम इस अनचाहे रिकॉर्ड का हिस्सा बन चुके हैं।




