यशस्वी जायसवाल को नजरअंदाज किया जा रहा? पूर्व क्रिकेटर का बड़ा खुलासा, कही चौंकाने वाली बात
आकाश चोपड़ा ने हैरानी जताई कि लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद यशस्वी जायसवाल को भारत की टी20 टीम में चुने जाने को लेकर कोई बात नहीं करता है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने यशस्वी जायसवाल (यशस्वी Jaiswal) के साथ चयनकर्ताओं के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। यह बयान IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की पंजाब किंग्स पर मिली शानदार जीत के बाद आया है।
28 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का विशाल लक्ष्य 6 विकेट शेष रहते और 4 गेंद पहले हासिल कर लिया। जायसवाल ने इस चेज में अहम भूमिका निभाई और 27 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेली।
यशस्वी जायसवाल को लेकर आकाश चोपड़ा का बयान
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने हैरानी जताई कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद जायसवाल भारतीय T20 टीम की चर्चा में भी शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा,
"पिछले तीन साल के उनके आंकड़े देखिए। वह T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और फिर उन्हें बाहर कर दिया गया। हर खिलाड़ी सिलेक्ट होता है और ड्रॉप भी होता है, लेकिन कोई उनके बारे में बात नहीं करता। मैं ये नहीं कह रहा कि उन्हें चुना जाना चाहिए। मुझे समझ आता है कि जगह खाली नहीं है।"
यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में मची खलबली, एक साथ तीन दिग्गजों का रिटायरमेंट
भारत की टी20 टीम की योजनाओं में जायसवाल की चर्चा न होने पर भड़के चोपड़ा
चोपड़ा ने आगे कहा,
"अगर आप पिछले तीन साल के IPL आंकड़े देखें तो उन्होंने रन बनाए हैं, अच्छा औसत और स्ट्राइक रेट है। वह सब कुछ सही कर रहे हैं, लेकिन चयन की बात छोड़िए, वह बातचीत का हिस्सा भी नहीं हैं। 2024 के बाद जो हुआ, वह ऐसा था जैसे दूध से मक्खी निकालकर फेंक दी जाए। उस खिलाड़ी की गलती क्या थी?"
इस सीजन में जायसवाल के बैटिंग अप्रोच में बदलाव की भी चोपड़ा ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब जायसवाल सिर्फ पावरप्ले में तेज शुरुआत देने तक सीमित नहीं रह रहे, बल्कि पारी को लंबा खींचने और मैच को संभालकर खेलने की कोशिश कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




