IPL 2026 Live Streaming: मोबाइल, टीवी से लेकर लैपटॉप तक, कहां और कैसे देखें आईपीएल के सभी मैच लाइव? यहां जानें पूरी डिटेल
IPL 2026 Live Streaming: आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाना है। जानें, IPL 2026 के सभी मैच मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर लाइव कैसे देखें? स्टार स्पोर्ट्स, JioHotstar और मैचों की टाइमिंग की पूरी डिटेल।

IPL 2026 Live Streaming Details: 28 मार्च, यानी शनिवार से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही है। IPL 2026 का पहला मैच RCB और SRH के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। हर बार की तरह इस बार भी इस मेगा टूर्नामेंट को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक टूर्नामेंट के लीग स्टेज के मैचों के शेड्यूल का ही ऐलान किया है। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैचों के कार्यक्रम के लिए फैंस को और इंतजार करना पड़ेगा।
टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कई सारे फैंस के मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि इस बार IPL 2026 के लाइव मैचों का लुत्फ उठाने के लिए उन्हें क्या करना होगा? इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर डिटेल के बारे में बताएंगे।
IPL 2026 के मैचों का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिटेल्स
अगर आप टीवी पर मैच देखने के शौकीन हैं, तो भारत में आईपीएल के 19वें सीजन का आनंद आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- BCCI ने जारी किया टीम इंडिया के 2026-27 सीजन का शेड्यूल, 17 वेन्यू पर 22 मैच; 25 साल बाद भारत आएगी यह टीम
वहीं, जो दर्शक टूर्नामेंट के मैचों को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वे JioHotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और मलेशिया जैसे देशों में बसने वाले क्रिकेट प्रेमी YuppTV के जरिए से आईपीएल मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं।
IPL 2026 के मैचों की टाइमिंग क्या है?
आईपीएल के 19वें सीजन के मैचों की टाइमिंग की बात करें, तो शाम का मुकाबला 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे हुआ करेगा। वहीं, डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर मौजूद होंगे।




