LSG vs DC: पिता की कसम की वजह से बने क्रिकेटर, लखनऊ ने पहले ही मैच में दिया मौका; जानें मुकुल चौधरी से जुड़ी खास बातें
LSG ने मुकुल चौधरी को IPL 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 2.60 करोड़ में खरीदा था। वह दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

Who is Mukul Chaudhary: IPL 2026 में आज पांचवां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच हो रहा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहे इस मैच में लखनऊ की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले एक युवा खिलाड़ी मुकुल चौधरी को शामिल किया है। ये आईपीएल में मुकुल का पहला मैच है। कई सारे फैंस LSG के इस डेब्यूटेंट के बारे में जानना चाह रहे होंगे। चलिए जानते हैं कि मुकुल चौधरी कौन हैं ?
LSG से मुकुल को मिले थे 2.60 करोड़
21 वर्षीय मुकुल झुंझुनू जिले के गुढ़ागौडजी कस्बे के रहने वाले हैं। वह दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग सीकर की एबीएस क्रिकेट एकेडमी से ली है। मुकुल का क्रिकेटर बनने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। मुकुल ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि उनके बिना पिता ने ही उनके लिए क्रिकेटर बनने का टारगेट सेट किया था। LSG की तरफ से 19वें के लिए हुए मिनी ऑक्शन में मुकुल को 2.60 करोड़ रुपये मिले थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच सेंट्रल सेंट्रल लिस्ट का हुआ ऐलान, CSK के खिलाड़ी को लगा झटका; चार नए प्लेयर्स की हुई एंट्री
धोनी को मानते हैं अपना आदर्श
मुकुल चौधरी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। राजस्थान के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज मुकुल ने अंडर-23 और घरेलू क्रिकेट में अपने आक्रामक खेल और छक्के मारने की क्षमता से IPL स्काउट्स को काफी प्रभावित किया था।
मुकुल ने पिछले साल स्टेट ए ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया था और 102.83 के औसत से 617 रन बनाए थे। वहीं, SMAT 2025 में भी मुकुल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। टूर्नामेंट में उन्होंने 5 पारियों में लगभग 199 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए थे।
जस्टिन लैंगर ने मुकुल चौधरी को लेकर क्या कहा?
LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर इस युवा खिलाड़ी से काफी ज्यादा प्रभावित हैं। लैंगर का मानना है कि मुकुल अगले चार महीनों में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नज़र आ सकते हैं।




