ताजा खबर

IPL 2026 Points Table: RCB vs LSG मैच के बाद अंकतालिका अपडेट, Virat Kohli के सिर सजी ऑरेंज कैप; जानें टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

IPL 2026 Points Table, Top 5 Orange Cap and Purple Cap List After RCB vs LSG 23rd Match: आईपीएल 2026 के 23वें मैच में बेंगलुरु ने लखनऊ को हराकर अंकतालिका में दो स्थान की छलांग लगाई है। वहीं विराट कोहली ने ऑरेंज कैप हासिल कर ली है। पर्पल कैप की रेस में प्रिंस यादव टॉप 3 में शामिल हो गए हैं।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IPL 2026 points table update with Kohli leading orance cap list
IPL 2026 points table update with Kohli leading orance cap list

IPL 2026 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.1 ओवर में 149/5 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मिचेल मार्श ने 40 और आयुष बदोनी ने 38 रन की पारी खेली, लेकिन टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर बीच में रिटायर्ड हर्ट भी हुए और बाद में वापसी करने के बावजूद सिर्फ 1 रन ही बना सके। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रसिख सलाम ने 4 विकेट और भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया।

जवाब में विराट कोहली ने 49 रनों की अहम पारी खेली, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 27 रन और जितेश शर्मा ने 23 रन बनाकर मैच को आसान बना दिया। इस जीत के साथ आरसीबी अब अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, विराट कोहली ने SRH हेनरिक क्लासेन के सिर से ऑरेंज कैप छीन ली है। हालांकि, पर्पल कैप की रेस में GT के प्रसिद्ध कृष्णा अभी भी पहले स्थान पर हैं लेकिन लखनऊ के प्रिंस यादव भी तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

यह भी पढ़ें: RCB vs LSG: बेंगलुरु ने घर पर लगाई जीत की हैट्रिक, LSG की तीसरी हार, कोहली ने दिखाया दम

RCB vs LSG मैच के बाद IPL 2026 पॉइंट्स टेबल 

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 4 1 8 +1.503
राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 8 +0.889
पंजाब किंग्स 4 3 1 7 +0.720
सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 4 +0.576
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 4 +0.322
गुजरात टाइटंस 4 2 2 4 -0.029
लखनऊ सुपर जायंट्स 5 2 3 4 -0.804
चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 4 -0.846
मुंबई इंडियंस 4 1 3 2 -0.772
कोलकाता नाइट राइडर्स 5 0 4 1 -1.383

RCB vs LSG मैच के बाद IPL 2026 के टॉप 5 बल्लेबाज (ऑरेंज कैप की रेस)

खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
विराट कोहली (RCB) 5 285 57.00 158.33
हेनरिक क्लासेन (SRH) 5 224 44.80 142.67
रजत पाटीदार (RCB) 5 225 55.50 213.46
ईशान किशन (SRH) 5 213 42.60 190.17
वैभव सूर्यवंशी (RR) 5 200 40.00 263.15

RCB vs LSG मैच के बाद IPL 2026 के टॉप 5 गेंदबाज (पर्पल कैप की रेस)

खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
प्रसिद्ध कृष्णा (GT) 4 10 15.20 9.50
अंशुल कंबोज (CSK) 5 10 18.90 10.12
प्रिंस यादव (LSG) 5 9 18.22 9.11
रवि बिश्नोई (RR) 5 9 16.55 9.31
जोफ्रा आर्चर (RR) 5 7 20.57 8.47
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 293 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में