CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

RCB vs LSG: बेंगलुरु ने घर पर लगाई जीत की हैट्रिक, LSG की तीसरी हार, कोहली ने दिखाया दम

RCB vs LSG मैच में बेंगलुरु ने लखनऊ को हराकर IPL 2026 में घर पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
RCB vs LSG Match Report Virat Kohli Runs
RCB vs LSG Match Report Virat Kohli Runs

IPL 2026 23rd Match RCB vs LSG Match Report: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने 147 रनों के लक्ष्य को महज 15.1 ओवर में हासिल कर लिया और अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस जीत में गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने अहम योगदान दिया। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम ने लखनऊ को 146 रनों पर समेट दिया, जिसके बाद बल्लेबाजों ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

बेंगलुरु के गेंदबाजों का दम, लखनऊ 146 पर ढेर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। मिचेल मार्श ने 40 रन और आयुष बदोनी ने 38 रन की पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

कप्तान ऋषभ पंत को मैच के दौरान चोट का सामना करना पड़ा। वह पांचवें ओवर में चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। बाद में कुछ विकेट गिरने के बाद वह बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन केवल 1 रन ही बना सके। आरसीबी के गेंदबाजों में रसिख सलाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लेकर लखनऊ की पारी को पूरी तरह रोक दिया।

यह भी पढ़ें: IPL के सिक्सर किंग बने विराट कोहली, राहुल-रोहित को पछाड़ा; RCB vs LSG मैच में रचा इतिहास

विराट कोहली की शानदार पारी, आरसीबी की आसान जीत 

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिल सॉल्ट जल्दी आउट हो गए। लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत की ओर ले गए।

कोहली ने 49 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 27 रन, जितेश शर्मा ने 23 रन बनाए। वहीं, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह आरसीबी ने महज 15.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। 

RCB vs LSG मैच का टर्निंग पॉइंट 

इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट लखनऊ की खराब मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी और ऋषभ पंत की चोट रही। टीम तेज शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सकी।

वहीं आरसीबी ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में संतुलित प्रदर्शन किया। खासकर मिडिल ओवर्स में विकेट निकालना और लक्ष्य का आक्रामक पीछा करना उनकी जीत की सबसे बड़ी वजह रहा।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में