CSE
Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3570 VKK vs ITT +0.00%M3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3570 VKK vs ITT +0.00%M3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%
ताजा खबर

IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स टॉप 2 में, RCB को बड़ा झटका; लखनऊ सुपर जायंट्स का बुरा हाल जारी

IPL 2026 Points Table अपडेट: LSG vs RR मैच के बाद बदलाव, राजस्थान टॉप 2 में पहुंची, RCB तीसरे स्थान पर खिसकी, लखनऊ का खराब फॉर्म जारी।

LSG vs RR: IPL 2026 Poinst Table Update
LSG vs RR: IPL 2026 Poinst Table Update

IPL 2026 Points Table Update: इकाना स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हरा दिया। RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। शुरुआत में टीम ने जल्दी विकेट गंवाए, लेकिन मिडिल ऑर्डर में रविंद्र जडेजा ने जिम्मेदारी संभालते हुए 43 रन की अहम पारी खेली। उनके अलावा रियान पराग और शिमरोन हेटमायर ने भी उपयोगी योगदान दिया, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने 2-2 विकेट लेकर अच्छी गेंदबाजी की।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 11 रन पर अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए, जिसमें कप्तान ऋषभ पंत का विकेट भी शामिल था। इसके बाद मिचेल मार्श ने 55 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखते हुए लखनऊ को 18 ओवर में 119 रन पर समेट दिया और मैच 40 रन से जीत लिया। जोफ्रा आर्चर (3 विकेट) और नांद्रे बर्गर (2 विकेट) जीत के हीरो रहे।

यह भी पढ़ें- LSG vs RR: पंत समेत लखनऊ के प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप, इकाना में लगातार सातवीं हार; राजस्थान ने 40 रन से मारी बाजी

LSG vs RR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स को बड़ा फायदा हुआ और टीम सीधे टॉप 2 में पहुंच गई। राजस्थान ने अब अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक स्थान का नुकसान हुआ और टीम तीसरे नंबर पर खिसक गई।

दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लगातार हार के चलते टीम नौवें स्थान पर बनी हुई है और नेट रन रेट भी काफी खराब है, जिससे आगे की राह और कठिन हो गई है।

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल का LSG vs RR मैच के बाद हाल 

स्थान टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स (PBKS) 6 5 1 11 +1.420
2 राजस्थान रॉयल्स (RR) 7 5 2 10 +0.790
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 6 4 2 8 +1.171
4 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 7 4 3 8 +0.820
5 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 6 3 3 6 -0.130
6 गुजरात टाइटंस (GT) 6 3 3 6 -0.821
7 मुंबई इंडियंस (MI) 6 2 4 4 +0.067
8 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 6 2 4 4 -0.780
9 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 7 2 5 4 -1.277
10 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 7 1 5 3 -0.879

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में