CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

LSG vs RR: पंत समेत लखनऊ के प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप, इकाना में लगातार सातवीं हार; राजस्थान ने 40 रन से मारी बाजी

इकाना में LSG की बल्लेबाज़ी फेल, कप्तान ऋषभ पंत समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; RR ने शानदार गेंदबाज़ी के दम पर 40 रन से मैच जीता।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
LSG vs RR Match Report
LSG vs RR Match Report

LSG vs RR Match Report: IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का अपने घरेलू मैदान पर ही बुरा हाल हो गया और राजस्थान रॉयल्स ने 40 रनों से जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले खेलते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 159/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में ही 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 

वैभव-यशस्वी समेत प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप, जडेजा ने बचाई राजस्थान की लाज 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर तेज शुरुआत दिलाने का प्रयास किया लेकिन इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े लेकिन फिर 12 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे जायसवाल तीसरे ओवर में आउट हो गए। इसी ओवर की अगली गेंद पर ध्रुव जुरेल भी खाता खोले बिना चलते बने। इसके बाद, चौथे ओवर में वैभव भी 8 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस वजह से राजस्थान का स्कोर 4 ओवर में ही 32/3 हो गया। 

यहां से कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर ने स्कोर को 50 के पार पहुंचाते हुए नौ ओवर तक मोर्चा संभाला लेकिन फिर ये दोनों भी आउट हो गए। पराग ने 19 गेंदों में 20 रन बनाए और हेटमायर ने 18 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया। इसके बाद, अनुभवी रवींद्र जडेजा ने लाज बचाने का काम किया और डोनोवन फरेरा (20) और शुभम दुबे (19*) के साथ मिलकर स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। जड्डू ने 29 गेंदों में 43 रनों की नाबाद पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान को दो-दो विकेट मिले। 

मार्श के अर्धशतक के बावजूद लखनऊ की हार, कप्तान पंत हुए फ्लॉप 

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल साबित हुई। ओपनिंग में भेजे गए आयुष बदोनी रन आउट हुए और खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। वहीं, कप्तान ऋषभ पंत बेहद गंदा शॉट खेलकर बिना कोई रन बनाए अपना विकेट फेंककर चले गए। एडेन मार्करम ने भी स्कोर में कोई भी इजाफा नहीं किया। निकोलस पूरन भी 25 गेंदों में 22 रनों की पारी खेलकर चलते बने। 

यह भी पढ़ें: भारत की दो T20 टीम बनाने के विचार पर अश्विन का विरोध, बोले – "इंडिया कैप की वैल्यू कम न करें"

54 के स्कोर तक 4 विकेट गिरने से लखनऊ की टीम काफी मुश्किल में नजर आ रही थी। हालांकि, ओपनिंग करने आए मिचेल मार्श जमे हुए थे और उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन फिर 55 रनों की पारी खेलकर वे भी आउट हो गए। इम्पैक्ट प्लेयर हिम्मत सिंह भी 15 रन ही बना पाए। इसके बाद, पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट होने में ज्यादा देर नहीं लगी और दो ओवर शेष रहते ही LSG की पारी समाप्त हो गई। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में