CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: 3 बल्लेबाज जो RCB vs CSK मैच में बना सकते हैं सबसे ज्यादा रन

RCB vs CSK मैच में विराट कोहली और आयुष म्हात्रे जैसे बल्लेबाजों की तरफ से बड़ी पारी देखने को मिल सकती है। दोनों खिलाड़ी उम्दा फॉर्म में हैं।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
sanju samson and virat kohli
sanju samson and virat kohli

आज रविवार, 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच होगा, जिसमें फैंस को जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। पिछले साल की चैंपियन आरसीबी की टीम वर्तमान में बेहतरीन फॉर्म में है और उसने अपने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद जैसी धाकड़ टीम को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है। रजत पाटीदार एंड कंपनी की कोशिश आज चेन्नई को हराकर इस जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी। 

दूसरी तरफ, ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उन्हें अपने पिछले दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। CSK को पहली हार राजस्थान रॉयल्स और दूसरी पंजाब किंग्स के हाथों मिली थी। टीम अंक तालिका में अभी सबसे निचले पायदान पर है। चेन्नई की कोशिश आज के मैच को जीतकर अंक तालिका में अपना खाता खोलने की होगी। 

RCB और CSK दोनों ही टीमों में कई पावर हिटर्स मौजूद हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि चिन्नास्वामी में जमकर चौकों-छक्कों की बरसात होगी। इस आर्टिकल में हम उन 3 बल्लेबाजों का जिक्र करेंगे, जो RCB vs CSK मैच में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं। 

3 बल्लेबाज जो RCB vs CSK मैच में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं 

1. आयुष म्हात्रे 

इस लिस्ट में पहला नाम आयुष म्हात्रे का है। उन्होंने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने बल्ले से गदर मचाया था। 18 वर्षीय म्हात्रे ने सिर्फ 43 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेली थी। हालांकि, उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई थी।

IPL के पिछले सीजन में म्हात्रे ने चिन्नास्वामी में ही अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 48 गेंदों का सामना करने के बाद 94* रन बनाए थे। इस दौरान म्हात्रे ने 5 छक्के और 9 चौके लगाए थे। म्हात्रे का मौजूदा फॉर्म देखकर लगता है कि वो आज के मुकाबले में भी धमाका करेंगे। 

2. विराट कोहली 

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उनका चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। किंग कोहली ने CSK के खिलाफ अब तक 34 पारियों में 1146 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक 127 से ऊपर का रहा है, जिसमें 10 दमदार अर्धशतक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: IPL में फेंकी गई 10 सबसे तेज गेंदे, क्या अशोक शर्मा तोड़ पाएंगे शॉन टेट का 15 साल पुराना रिकॉर्ड?

SRH के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में कोहली शानदार फॉर्म में नज़र आए थे। उनके बल्ले से 38 गेंदों पर 69* रन निकले थे। कोहली ने अपनी इस पारी की मदद से RCB को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। पूरी उम्मीद है कि कोहली आज भी बल्ले से जमकर कहर बरपाएंगे। 

3. संजू सैमसन 

शुरुआती दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद संजू सैमसन सवालों के घेरे में हैं। हालांकि, सभी जानते हैं कि उन्होंने हाल में टी20 वर्ल्ड कप में किस तरह का प्रदर्शन किया था। ऐसे में सैमसन किस मैच में बड़ा धमाका कर दें, इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं, बेंगलुरु के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है, जहां उन्होंने 24 पारियों में 3 अर्धशतकों की मदद से 484 रन बनाए हैं। सैमसन को फॉर्म में आने के लिए सिर्फ कुछ देर क्रीज पर टिकने की देर है, इसके बाद वो क्या कमाल कर सकते हैं ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में