CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IPL 2026 Qualifier 1: RCB vs GT महामुकाबले में बन सकते हैं ये अद्भुत रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। मैच से पहले देखें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बड़े रिकॉर्ड्स और आगामी माइलस्टोन्स।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
RCB vs GT
RCB vs GT

IPL 2026 Qualifier-1, RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के पहले क्वालीफायर में मंगलवार, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस  (GT) से होगा। यह महामुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत HPCA स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

पिछले साल की चैंपियन आरसीबी ने इस सीजन का अंत 14 मैचों में 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर किया है। पूरे सीजन में बेंगलुरु की टीम सबसे मजबूत नजर आई है और उन्होंने साल 2025 में मिली खिताबी जीत के अपने दबदबे को इस साल भी बरकरार रखा है। दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम दूसरे पायदान पर रही, वे नेट रन रेट के मामले में आरसीबी से थोड़ा पीछे रह गए, वरना उनके भी 18 अंक ही थे। धीमी शुरुआत के बाद GT ने टूर्नामेंट में जबरदस्त कमबैक किया और लीग स्टेज का अंत सबसे खतरनाक टीमों में से एक के रूप में किया।

इस सीजन में दोनों टीमें लीग स्टेज के दौरान दो बार आपस में भिड़ चुकी हैं, वो भी महज छह दिनों के भीतर, जहां दोनों ने एक-एक मैच जीता। 24 अप्रैल को हुए पहले मुकाबले में साई सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत टाइटंस ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 20 ओवर्स में 205/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

यह भी पढ़ें:IPL 2026: क्या धर्मशाला में दिखेगा बेंगलुरु का दम? गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले देखें 'Qualifier-1' में RCB का रिकॉर्ड

हालांकि, डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने आखिरी ओवरों में विकेट गंवाने के बावजूद इस लक्ष्य को बौना साबित कर दिया और 5 विकेट रहते मैच आसानी से अपने नाम कर लिया। इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 44 गेंदों में 81 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर चेज़ को बिल्कुल आसान बना दिया।

इसके बाद 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए दूसरे मुकाबले में टाइटंस ने हिसाब चुकता कर लिया। पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात ने रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी को सिर्फ 155 रनों पर समेट दिया, जिसमें अरशद खान ने तीन विकेट चटकाए और जेसन होल्डर ने मिडिल ओवर्स में दो बड़े झटके दिए। जवाब में कप्तान शुभमन गिल ने सिर्फ 18 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेलकर टाइटंस को तेज शुरुआत दिलाई। आरसीबी ने बीच-बीच में विकेट चटकाकर वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन वे गुजरात को 4 विकेट से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाए।

IPL 2026 के क्वालीफायर-1 में RCB vs GT के प्लेयर्स की नजरें इन रिकॉर्ड पर रहेंगे:  

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):

देवदत्त पडिक्कल: 150 टी20 छक्के पूरे करने के लिए 5 छक्कों की जरूरत है

रजत पाटीदार: 200 टी20 छक्के पूरे करने के लिए 7 छक्कों की जरूरत है

क्रुणाल पंड्या: 2000 आईपीएल रन पूरे करने के लिए 62 रनों की जरूरत है

टिम डेविड: 450 आईपीएल चौके पूरे करने के लिए 4 चौकों की जरूरत है

जितेश शर्मा: 300 टी20 चौके पूरे करने के लिए 4 चौकों की जरूरत है

रोमारियो शेफर्ड: 200 टी20 छक्के पूरे करने के लिए 5 छक्कों की जरूरत है

गुजरात टाइटंस (GT):

साई सुदर्शन: 2,500 आईपीएल रन पूरे करने के लिए 69 रनों की जरूरत है

साई सुदर्शन: 250 आईपीएल चौके पूरे करने के लिए 5 चौकों की जरूरत है

शुभमन गिल: 600 टी20 चौके पूरे करने के लिए 5 चौकों की जरूरत है

शुभमन गिल: 4,500 आईपीएल रन पूरे करने के लिए 18 रनों की जरूरत है

शुभमन गिल: 150 आईपीएल छक्के पूरे करने के लिए 1 छक्के की जरूरत है

राहुल तेवतिया: 100 टी20 छक्के पूरे करने के लिए 4 छक्कों की जरूरत है

राहुल तेवतिया: 100 आईपीएल चौके पूरे करने के लिए 1 चौके की जरूरत है

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में