CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IPL 2026: क्या धर्मशाला में दिखेगा बेंगलुरु का दम? गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले देखें 'Qualifier-1' में RCB का रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। मैच से पहले देखें क्वालीफायर 1 मुकाबलों में आरसीबी का पुराना रिकॉर्ड और आंकड़े।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
RCB Team
RCB Team

RCB Record in Qualifier-1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे धाकड़ टीमों में होती है, जो 2008 में हुए इसके पहले सीजन से ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा है। आरसीबी ने IPL 2009 में ही अपनी धाक जमा दी थी, जब टीम फाइनल तक पहुंची थी, हालांकि वहां उसे डेक्कन चार्जर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा और वो उपविजेता रही थी।

सालों से RCB ने कई मौकों पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। बेंगलुरु को आईपीएल की सबसे अनलकी टीम भी माना जाता था, क्योंकि वे तीन बार—2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंचकर भी ट्रॉफी जीतने से चूक गए। लेकिन आखिरकार, 2025 के सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने आईपीएल ट्रॉफी जीतने का अपना सालों पुराना सपना पूरा कर ही लिया।

RCB की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम रही थी। RCB को टॉप-4 में एंट्री अपनी मजबूत टीम की वजह से मिली है। उनके पास एक ऐसी संतुलित और कमाल की टीम है जो विरोधी टीमों पर पूरी तरह हावी रहती है। यहां तक कि बेंगलुरु की टीम मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी चैंपियन टीमों पर भी भारी पड़ी है। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Eliminated Playing 11: प्लेऑफ से बाहर हुई टीमों के दिग्गजों को मिलाकर बनी बेस्ट प्लेइंग-11

अब RCB को लगातार दूसरे सीजन में फाइनल में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस से भिड़ना है। ये मैच 26 मई, मंगलवार को धर्मशाला में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। चलिए जानते हैं क्वालीफायर-1 मैचों में RCB का रिकॉर्ड कैसा रहा है?

RCB को क्वालीफायर मैचों में 2 बार मिली है जीत

क्वालीफायर 1 में हुए अपने तीन मुकाबलों में से आरसीबी ने दो मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ एक बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने साल आईपीएल 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहली बार क्वालीफायर 1 खेला था, जिसमें उन्हें 6 विकेट से हार मिली थी। इसके बाद, साल 2016 में उन्होंने गुजरात लायंस को हराकर क्वालीफायर 1 जीता। फिर साल 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स को पटखनी देकर फाइनल का टिकट कटाया था।

क्वालीफायर 1 में RCB के मैचों के नतीजे

बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), आईपीएल 2011 – 6 विकेट से हारे

बनाम गुजरात लायंस (GL), आईपीएल 2016 – 4 विकेट से जीते

बनाम पंजाब किंग्स (PBKS), आईपीएल 2025 – 8 विकेट से जीते

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में