CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 के बाकी मैचों में Rohit Sharma के खेलने पर संशय, Hardik Pandya के बयान से मिला संकेत; फैंस की बढ़ी चिंता

Rohit Sharma injury update: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान के खेलने पर संशय बना हुआ है। Hardik Pandya के बयान के बाद चोट को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Rohit Sharma hamstring injury IPL 2026, Mumbai Indians player seen with support staff during MI vs PBKS match
Rohit Sharma hamstring injury IPL 2026, Mumbai Indians player seen with support staff during MI vs PBKS match

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 19वां सीजन जारी है और अभी तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। आज टूर्नामेंट में सीजन का 24वां मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में MI टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। हिटमैन की फिटनेस को लेकर मैच से पहले ही संशय की स्थिति बनी हुई थी (Rohit Sharma injury update) और टॉस के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या ने उनको लेकर बड़ा अपडेट साझा किया।

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण दिक्कत हुई थी (Rohit Sharma hamstring injury) और फिर उन्हें बल्लेबाजी के दौरान 19 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था (Rohit Sharma retired hurt)। इसके बाद से ही उनकी फिटनेस को लेकर सवालिया निशान लग गया था और MI vs PBKS मैच में भी खेलना तय नहीं माना जा रहा था (will Rohit Sharma play next match IPL 2026)। टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या ने बताया कि रोहित आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं, साथ ही यह भी जानकारी दी कि शायद अगले कुछ मैचों में ही उनका खेलना मुश्किल है (Rohit Sharma IPL 2026 update)।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच Mumbai Indians का बड़ा जुआ! 0 T20 वाले खिलाड़ी को मिला मौका, जानें किसकी जगह हुई एंट्री

IPL 2026 में रोहित शर्मा आगे नहीं आएंगे नजर? हार्दिक पांड्या ने दिया अपडेट

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेते देखा गया। उन्होंने बल्लेबाजी भी की, लेकिन उनके दाएं पैर में पट्टी बंधी नजर आई, जिससे अंदाजा लग गया था कि अभी हिटमैन पूरी तरह फिट नहीं हैं (Rohit Sharma injury news)। हालांकि, फैंस को उम्मीद थी कि शायद रोहित इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही खेलते नजर आ जाएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या ने जानकारी दी कि रोहित शर्मा बाहर हैं (Hardik Pandya statement)।

हार्दिक ने कहा,

"रोहित शर्मा टीम से बाहर हैं। उन्हें अपनी मौजूदा स्थिति का पता लगाने में कुछ मैच लगेंगे।"

इस तरह मुंबई इंडियंस के कप्तान ने साफ कर दिया कि दाएं हाथ का ओपनर अगले कुछ मैचों से बाहर रहेगा (Mumbai Indians injury update)। ऐसे में अब देखना होगा कि रोहित की मैदान पर दोबारा वापसी कब होती है। पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित की जगह क्विंटन डी कॉक को ओपनिंग का मौका मिला।

IPL 2026 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा ने बल्ले के साथ मौजूदा सीजन की धमाकेदार शुरुआत की थी और पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 38 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली थी (Rohit Sharma IPL 2026 stats)। हालांकि, इसके बाद अगली दो पारियों में रोहित के बल्ले से सिर्फ 40 रन ही आए, जबकि बेंगलुरु के खिलाफ 19 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इस तरह उन्होंने चार पारियों में 45.66 के औसत से 137 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 165.06 का रहा।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में