IPL 2026 के बीच Mumbai Indians का बड़ा जुआ! 0 T20 वाले खिलाड़ी को मिला मौका, जानें किसकी जगह हुई एंट्री
मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, अथर्व अंकोलेकर इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर। उनकी जगह 0 T20 अनुभव वाले खिलाड़ी को साइन कर टीम ने सबको चौंका दिया है।

Mumbai Indians announced Atharva Ankolekar's replacement: आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। टीम ने सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद लगातार तीन मुकाबले गंवा चुकी है। अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली टीम को अपना पांचवां मैच 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।
इस अहम मुकाबले से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इंजरी के कारण बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है, जिसके पास टी20 क्रिकेट का बिल्कुल भी अनुभव नहीं है।
रणजी ट्रॉफी के दौरान अथर्व अंकोलकर हुए थे इंजर्ड, फिर कराई सर्जरी
घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाले 25 वर्षीय अथर्व अंकोलेकर को आईपीएल 2026 की नीलामी में नीता अंबानी के मालिकाना हक़ वाली फ्रेंचाइजी ने 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था। अंडर-19 एशिया कप 2019 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम करने वाले इस युवा खिलाड़ी के लिए मुंबई इंडियंस जैसी जबरदस्त टीम के साथ एक पूरा सीजन बिताना काफी फायदेमंद साबित हो सकता था लेकिन वह इंजरी और सर्जरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
अथर्व अंकोलेकर के इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में खेलने की संभावना शुरुआत से ही नहीं थी लेकिन मुंबई इंडियंस ने इंतजार किया और अब उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 में हैदराबाद के खिलाफ 22 से 25 जनवरी के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय बाउंड्री बचाने के प्रयास में अंकोलेकर को घुटने में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा। इसी वजह से उनका आईपीएल के मौजूदा सीजन में खेल पाना पहले ही मुश्किल लग रहा था।
यह भी पढ़ें: CSK को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर; सामने आई अहम वजह
इस खिलाड़ी ने 2020 में अंडर-19 विश्व कप में भी भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेला था। उन्होंने 25 टी20 मैचों में 30.47 की औसत से 19 विकेट लिए हैं, जबकि 156.97 के स्ट्राइक रेट से 16.87 की औसत से 135 रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस ने रिप्लेसमेंट के रूप में कृष भगत को किया साइन
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने अभी तक चार ही मैच खेले हैं और आज उनका पांचवां मैच है। ऐसे में आगे के मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए टीम ने अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट के रूप में कृष भगत को 30 लाख में साइन किया है, जिनके पास फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए का कुछ अनुभव है लेकिन अभी तक टी20 क्रिकेट नहीं खेला है।
21 वर्षीय भगत पंजाब के लिए सात फर्स्ट क्लास और नौ लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं। वे दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं और लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उनके नाम 197 रन और 16 विकेट दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




