CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

RR vs MI मैच में बारिश डालेगी खलल? मुकाबले से पहले जानिए गुवाहटी के मौसम का हाल

आईपीएल 2026 में 7 अप्रैल को RR vs MI मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा, लेकिन बारिश बन सकती है बड़ा खतरा। जानिए मैच से पहले पूरा मौसम अपडेट।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
RR vs MI Guwahati Weather Today
RR vs MI Guwahati Weather Today

Guwahati weather today: IPL 2026 में मंगलवार, 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की भिड़ंत होनी है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जाएगा, जो RR का होम ग्राउंड भी है। मौजूदा सीजन में राजस्थान की टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, मुंबई की टीम ने जीत के साथ सीजन की शुरुआत की थी, लेकिन उसे अपने दूसरे ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद RR vs MI मैच के धमाकेदार होने की पूरी उम्मीद है।

फैंस के मन में एक साल गुवाहाटी के मौसम को लेकर भी है, क्योंकि पिछली बार जब यहां चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने खेला था तो मैच से पहले हल्की बारिश हुई थी लेकिन मुकाबला बिना किसी रुकावट के हो गया था।

यह भी पढ़ें: CSK फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, DC के खिलाफ वापसी कर सकते हैं धोनी और ब्रेविस, फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

हालांकि, सोमवार (6 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसमें सिर्फ 22 गेंदों का ही खेल हो पाया। ऐसे में आज के मुकाबले के दौरान मौसम कैसा रहेगा और बारिश के आसार कितने हैं, इसकी पूरी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।

RR vs MI मैच में बारिश का साया, गुवाहाटी के मौसम ने बढ़ाई चिंता 

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 13 वें मैच यानी राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है और गुवाहाटी का वेदर अपडेट चिंताजनक है। सुबह हल्की बारिश हुई, जबकि दोपहर में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, लेकिन नमी अधिक होने के कारण महसूस तापमान 33 डिग्री तक पहुंच रहा है। हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। 

RR vs MI मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होना है, लेकिन मौसम यहां बड़ा फैक्टर बन सकता है। रिपोर्ट के अनुसार रात में आंशिक बादल छाए रहेंगे और देर रात गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में मैच के दौरान बारिश के कारण रुकावट या देरी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, फैंस यही चाहेंगे कि उन्हें मुकाबला बिना किसी रुकावट के और पूरा देखने को मिले। 

RR vs MI मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित 12

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में