CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 के बीच SRH को लगा बड़ा झटका, कप्तान ने छोड़ा टीम का साथ; वापस लौटे घर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच SRH के कप्तान ने अपनी टीम का साथ छोड़ते हुए घर वापसी की है। जानिए उनके लौटने की वजह और वापसी की तारीख।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Pat Cummins leaves SRH camp during IPL 2026
Pat Cummins leaves SRH camp during IPL 2026

IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कैंप से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को चौंका दिया है। टीम के कप्तान अचानक टूर्नामेंट के बीच ही स्क्वाड से अलग होकर घर लौट गए हैं। इससे टीम की तैयारियों और आगे की रणनीति को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

दरअसल, SRH के नियमित कप्तान पैट कमिंस अपनी पीठ की चोट से जुड़ी स्थिति की जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं, जहां उनका फाइनल स्कैन कराया जाएगा। इस स्कैन की निगरानी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कर रहा है। बताया जा रहा है कि कमिंस कोलकाता में खेले गए एसआरएच के पिछले मुकाबले के बाद भारत से रवाना हुए।

चोट की समस्या से कमिंस काफी समय से चल रहे परेशान

दरअसल, पैंट कमिंस पिछले साल जुलाई से ही पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और इस दौरान उन्होंने बहुत कम प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला है। उन्होंने एशेज में एक ही टेस्ट खेला था और फिर चोट के कारण भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि IPL 2026 शुरू होने से पहले उन्होंने कहा था कि वह टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से में खेलने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें: GT vs RR: राजस्थान की रोमांचक जीत, आखिरी 2 ओवर में पलटा मैच; गुजरात के हाथ से फिसली जीत

मौजूदा आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले कमिंस टीम के साथ जुड़ गए थे और अभ्यास सत्रों में गेंदबाजी भी कर रहे थे। उन्होंने नेट्स में नियमित रूप से गेंदबाजी की, जिससे उम्मीद जगी थी कि वह जल्द मैदान पर नजर आ सकते हैं।

कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन संभाल रहे कप्तानी

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नियमित कप्तान के अनफिट होने के कारण ईशान किशन को कैप्टेंसी सौंप रखी है, जबकि उपकप्तान अभिषेक शर्मा को बनाया है। जैसे ही यह साफ हो गया था कि कमिंस शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे, तब टीम मैनेजमेंट ने ईशान को कप्तानी की जिम्मेदारी दी थी।

गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने विदेशी तेज गेंदबाजों के रूप में ईशान मलिंगा और डेविड पायने को मौका दिया है। टीम का अगला मुकाबला घरेलू मैदान हैदराबाद में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाना है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में