CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

RR vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज करेंगे चौकों-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों की होगी मौज? जानें कैसी है गुवाहाटी की पिच

गुवाहाटी की पिच पर बल्लेबाजों की मौज रहेगी। दर्शकों को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
ruturaj gaikwad and riyan parag
ruturaj gaikwad and riyan parag

आईपीएल 2026 का तीसरा मैच पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) के बीच होगा। ये मुकाबला 30 मार्च यानी आज गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मैच को जीतकर अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से करने की होगी। मैच के दौरान गुवाहटी की पिच का अहम रोल रहेगा। आइए जानते हैं कि मैच से पहले पिच रिपोर्ट और मौसम के बारे में।

गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट 

गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बेहतर मानी जाती है। यहां की पिच लाल मिटटी से बनी हुई है, जिस पर बड़े स्कोर बनते देखे गए हैं। हालांकि, गेंदबाजों को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शुरुआत में उन्हें मदद मिलेगी, जिसके चलते बल्लेबाजों को पावरप्ले में तेजी से रन बनाने में दिक्कत हो सकती है। 

वहीं, पिच पर नमी भी है, जिससे गेंदबाजों को 2 से 3 ओवरों तक गेंद को स्विंग करवाने में मदद मिलेगी। पूरी उम्मीद है कि टूर्नामेंट के पहले दो मैचों की तरह दर्शकों को एक बार फिर से हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेग। यहां की बाउंड्री छोटी है और आउटफील्ड काफी तेज है।

यह भी पढ़ें: 5 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने IPL में खेले हैं सबसे ज्यादा मैच

RR vs CSK मैच में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

30 मार्च को गुवाहटी में मौसम की वजह से मैच किरकिरा हो सकता है। रविवार को बारिश होने की वजह से दोनों टीमों को प्रैकिटस करने का मौका नहीं मिल पाया था, क्योंकि ग्राउंड पूरी तरह से कवर था। मैच के दौरान उमस 76 प्रतिशत रहने की संभावना है, जबकि तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहटी का IPL रिकॉर्ड 

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 6 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि दो बार दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला। इस लिहाज से टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद कर सकती है। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 2023 में राजस्थान रॉयल्स (199/4 बनाम दिल्ली कैपिटल्स) ने बनाया था।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम आंकड़े (IPL):

  • कुल खेले गए मैच: 5

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 174 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 161 रन

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 60%

  • पहले गेंदबाजी (लक्ष्य का पीछा) करते हुए जीत: 40%

  • उच्चतम स्कोर: 199/4 (राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स)

  • न्यूनतम स्कोर: 142/9 (राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स)

  • सबसे सफल रन चेज: 153/2 (केकेआर बनाम राजस्थान रॉयल्स)

  • सबसे कम स्कोर जिसे डिफेंड (बचाया) किया गया: 197/4 (पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स)

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में