IPL 2027 से पहले 10 टीमों में होगा बड़ा फेरबदल, सभी टीमें इन खिलाड़ियों को दिखा सकती हैं बाहर का रास्ता
आईपीएल 2027 के सीजन को लेकर 17 नवंबर रिटेंशन की आखिरी तारीख है। इस दिन सभी टीमों के रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की तस्वीर साफ होने वाली है।

IPL 2027 Potential Release List for All 10 Teams: IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है। इस बार सिर्फ नए खिलाड़ियों पर बोली लगाने की तैयारी नहीं है, बल्कि फ्रेंचाइजियों के सामने अपनी मौजूदा टीम का संतुलन बनाने की भी बड़ी चुनौती है। किसी टीम को अपना पर्स मजबूत करना है तो किसी को कमजोर कड़ी दूर करके खिताब जीतने वाली टीम तैयार करनी है। ऐसे में कई बड़े और महंगे खिलाड़ियों का सफर अपनी मौजूदा फ्रेंचाइजी के साथ खत्म हो सकता है।
सभी 10 टीमों की संभावित रिलीज प्लेयर लिस्ट
चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स तक, सभी 10 टीमों की रणनीति पर फैंस की नजरें टिकी हैं। कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है, तो कुछ के लिए टीम में जगह बनाए रखना आसान नहीं होगा। वहीं, ट्रेड विंडो में हुए बड़े बदलावों ने भी ऑक्शन से पहले समीकरण बदल दिए हैं।
यह भी पढ़े- IPL 2027 से पहले लखनऊ का बड़ा फैसला! मोहम्मद शमी की होगी छुट्टी, राजस्थान के स्टार ऑलराउंडर पर नजर
अब सबसे बड़ा सवाल है कि IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले कौन-सी फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है? आइए जानते हैं सभी 10 टीमों की संभावित रिलीज लिस्ट और उन खिलाड़ियों के नाम, जिन पर टीम मैनेजमेंट बड़ा फैसला ले सकता है।
IPL 2027: सभी 10 टीमों की संभावित रिलीज लिस्ट
1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
-
प्रशांत वीर
-
राहुल चाहर
-
मैथ्यू शॉर्ट
-
जैक फाउक्स
2. दिल्ली कैपिटल्स (DC)
-
आकिब नबी
-
नीतीश राणा
-
अभिषेक पोरेल
-
बेन डकेट
-
काइल जैमीसन
-
करुण नायर
3. गुजरात टाइटंस (GT)
-
शाहरुख खान
-
ल्यूक वुड
-
जयंत यादव
-
ईशान शर्मा
4. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
-
कैमरून ग्रीन
-
मथीशा पथिराणा
-
रमनदीप सिंह
-
मुस्तफिजुर रहमान
-
रचिन रवींद्र
-
अजिंक्य रहाणे
-
राहुल त्रिपाठी
-
टिम सीफर्ट
5. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
-
वनिंदू हसारंगा
-
निकोलस पूरन
-
आवेश खान
-
अब्दुल समद
-
आयुष बदोनी
6. मुंबई इंडियंस (MI)
-
ट्रेंट बोल्ट
-
दीपक चाहर
-
क्विंटन डी कॉक
7. पंजाब किंग्स (PBKS)
-
मार्कस स्टोइनिस
-
नेहल वढ़ेरा
-
मिचेल ओवेन
-
विष्णु विनोद
8. राजस्थान रॉयल्स (RR)
-
सैम करन
-
तुषार देशपांडे
-
क्वेना मफाका
-
एडम मिल्ने
9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
-
मंगेश यादव
-
यश दयाल
10. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
-
हर्षल पटेल
-
जयदेव उनादकट
-
ब्रायडन कार्स




