IPL 2027 से पहले लखनऊ का बड़ा फैसला! मोहम्मद शमी की होगी छुट्टी, राजस्थान के स्टार ऑलराउंडर पर नजर
आईपीएल 2027 की रिटेंशन की डेडलाइन 17 नवंबर है, उससे पहले इस वक्त ट्रेड का बाजार काफी गर्म है और इसी बीच अब लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अदला-बदली की संभावना है।

IPL 2027 Trade News Mohammed Shami: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले ही ट्रेड मार्केट में ऐसा खेल शुरू हो गया है, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दो फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर चल रही बातचीत अब एक बड़े उलटफेर का रूप लेती दिखाई दे रही है। इस संभावित डील में एक तरफ टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं, तो दूसरी तरफ इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन।
लेकिन इस ट्रेड की कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट राजस्थान रॉयल्सके धाकड़ ओपनर यशस्वी जायसवाल का नाम है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच कई खिलाड़ियों को लेकर चर्चा हुई है। हालांकि, अभी तक किसी भी संभावित सौदे पर अंतिम मुहर नहीं लगी है।
शमी की विदाई की तैयारी, राजस्थान में हो सकती है नई एंट्री!
इस संभावित ट्रेड डील का सबसे अहम हिस्सा मोहम्मद शमी को लेकर है। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज को रिलीज करने पर विचार कर सकती है। वहीं राजस्थान रॉयल्स शमी को अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखा रही है। शमी का अनुभव और नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता राजस्थान के गेंदबाजी आक्रमण को एक अलग मजबूती दे सकती है। खास बात यह है कि राजस्थान की टीम अपने गेंदबाजी संयोजन को नए सिरे से तैयार करने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में शमी का टीम में आना फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है।
बदले में लखनऊ को मिलेगा इंग्लैंड का तूफानी ऑलराउंडर!
अगर इस संभावित डील का दूसरा पहलू देखें तो लखनऊ सुपर जायंट्स को भी बड़ा फायदा मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन को लेकर दोनों टीमों के बीच बातचीत चल रही है। लखनऊ को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में योगदान दे सके। सैम करन इस भूमिका के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। वह निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के साथ-साथ गेंद से भी अहम विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में करन का लखनऊ के खेमे में आना टीम के संतुलन को बेहतर बना सकता है।
यह भी पढ़े- हार्दिक-अर्शदीप के बाद अब एक और बड़ा ट्रेड! पंजाब किंग्स के इस खिलाड़ी पर मुंबई इंडियंस की नजर
आखिर क्यों शमी को अपनी टीम में चाहती है राजस्थान?
राजस्थान रॉयल्स की इस दिलचस्प रणनीति के पीछे टीम कॉम्बिनेशन का बड़ा गणित छिपा है। फ्रेंचाइजी के पास पहले से ही जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका और नांद्रे बर्गर जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं। इसके बावजूद राजस्थान एक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज को अपने साथ जोड़ना चाहती है। शमी के आने से टीम को भारतीय पेस विकल्प मिलेगा और विदेशी खिलाड़ियों के चयन में अधिक लचीलापन मिल सकता है। राजस्थान विदेशी तेज गेंदबाजों पर अपनी निर्भरता कम करके विदेशी स्लॉट का इस्तेमाल बल्लेबाजी और ऑलराउंडर विभाग को मजबूत करने के लिए करना चाहती है।
क्या IPL 2027 से पहले होगा बड़ा ट्रेड ब्लॉकबस्टर?
फिलहाल राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चल रही इस संभावित ट्रेड डील पर अंतिम फैसला आना बाकी है। शमी और सैम करन को लेकर बातचीत जहां एक बड़े सौदे का संकेत दे रही है, वहीं यशस्वी जायसवाल का नाम इस पूरे मामले को और दिलचस्प बना रहा है। अब देखना होगा कि दोनों फ्रेंचाइजियां किस नतीजे पर पहुंचती हैं और क्या आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड विंडो में इतना बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। फिलहाल क्रिकेट फैंस की नजरें दोनों टीमों के अगले कदम पर टिकी हैं।




