हार्दिक-अर्शदीप के बाद अब एक और बड़ा ट्रेड! पंजाब किंग्स के इस खिलाड़ी पर मुंबई इंडियंस की नजर
आईपीएल 2027 के रिटेंशन की डेडलाइन 17 नवंबर है और इससे पहले इस वक्त टीमों के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने एक और बड़ा ऑफर पंजाब किंग्स को दिया है।

Mumbai Indians–Punjab Kings trade deal IPL 2027: आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले ही फ्रेंचाइजियों के बीच ट्रेड का बाजार गर्म है। इस बीच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुई हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि मुंबई इंडियंस का इरादा सिर्फ एक ट्रेड तक सीमित नहीं है।
पंजाब-मुंबई में एक और डील की संभावना तेज
हार्दिक और अर्शदीप की अदला-बदली के बाद अब पांच बार की चैंपियन टीम की नजर पंजाब किंग्स के एक और खिलाड़ी पर टिक गई है। जिसे मुंबई अपनी टीम में शामिल करना चाहती है और इसे लेकर अब मुंबई ने पंजाब किंग्स से बात करना भी शुरू कर दिया है और 17 नवंबर को रिटेंशन की डेडलाइन से पहले हर हाल में ये डील पक्की करने की इच्छा रखती है।
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को दिया इस खिलाड़ी को लेकर ऑफर
हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की अदला-बदली के बाद मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच एक बार फिर ट्रेड को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस डील के बाद दोनों फ्रेंचाइजियों के टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव आया है और अब उनकी नजरें उन कमजोरियों को दूर करने पर हैं, जो इस ट्रेड के चलते सामने आ सकती हैं। आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले दोनों टीमें अपनी जरूरत के मुताबिक स्क्वॉड को संतुलित करना चाहती हैं। इसी कड़ी में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुंबई और पंजाब एक और खिलाड़ी की अदला-बदली को लेकर विचार कर सकती हैं। अगर यह बातचीत आगे बढ़ती है, तो ऑक्शन से पहले ही दोनों टीमों के खेमे में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
मार्कस स्टोइनिस के बदले में ट्रेंट बोल्ट को देने को तैयार है मुंबई
मुंबई इंडियंस की नजर अब ऐसे खिलाड़ी पर है, जो तेज गेंदबाजी करने के साथ-साथ निचले क्रम में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी कर सके। इस लिहाज से पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस मुंबई की जरूरतों पर बिल्कुल खरे उतरते हैं। स्टोइनिस न सिर्फ अपनी पावर हिटिंग से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, बल्कि गेंद से भी टीम को अहम योगदान दे सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को पावरप्ले में विकेट निकालने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज की तलाश है।
अभी सिर्फ रिपोर्ट्स, ऑफशियल पुष्टी का इंतजार
ऐसे में मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट उसके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। बोल्ट नई गेंद से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने और शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में चर्चा है कि दोनों फ्रेंचाइजियां मार्कस स्टोइनिस और ट्रेंट बोल्ट की अदला-बदली के जरिए अपनी-अपनी कमजोरियों को दूर करने की कोशिश कर सकती हैं। हालांकि, इस संभावित ट्रेड पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।




