ताजा खबर

IPL Auction का वो खिलाड़ी, जिसे खरीदने के लिए बार-बार खुला खजाना, कौन है 13 बार खरीदने का अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाला खिलाड़ी?

इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा बार बोली लगने वाले खिलाड़ियों में कईं खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें एक ऐसा खिलाड़ी जिस पर 13 बार नीलामी में बोली लगी है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Player bought the most times in IPL auctions
Player bought the most times in IPL auctions

Player bought the most times in IPL auctions: आईपीएल की दुनिया में हर साल होने वाली नीलामी में कई खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये की बोली लगती है। कुछ खिलाड़ी अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर फ्रेंचाइजियों की पहली पसंद बनते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जिनकी किस्मत हर ऑक्शन में चमकती रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में एक ऐसा भारतीय खिलाड़ी भी है, जो बार-बार नीलामी में बिककर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है?

खास बात यह है कि इस लिस्ट में कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं, लेकिन सबसे चौंकाने वाला नाम भारतीय टीम के खिलाड़ी रहे तेज गेंदबाज जयदेव उनादकटका है। आखिर इस खिलाड़ी को कितनी बार खरीदा गया और कौन-कौन से बड़े सितारे इस लिस्ट में शामिल हैं? आइए जानते हैं।

जयदेव उनादकट को आईपीएल नीलामी में 13 बार खरीदा गया

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने आईपीएल नीलामी में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो उन्हें इस लीग के इतिहास में सबसे अलग खड़ा करता है। उनादकट अब तक कुल 13 बार आईपीएल ऑक्शन में बिक चुके हैं और इस मामले में वह सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर हैं।

2010 में KKR ने पहली बार खरीदा, 2025 में SRH ने लगाई थी बोली

उनके आईपीएल सफर की शुरुआत 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स से हुई थी, जहां उन्हें 1.13 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। इसके बाद 2013 में आरसीबी, दिल्ली डेयरडेविल्स (2014, 2015), राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (2016 और 2017) और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों ने उन पर भरोसा जताया। खास तौर पर 2018 का ऑक्शन उनके लिए यादगार रहा, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 11.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा था।

यह भी पढ़े- टीम इंडिया ने कटाया फाइनल का टिकट, अब पाकिस्तान से हिसाब बराबर करने का बारी

17 साल में 13 बार लगी उनादकट पर बिड

रॉयल्स ने इसके बाद उन्हें 2019 और 2020 में भी अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस (2022), लखनऊ सुपर जायंट्स (2023) और सनराइजर्स हैदराबाद (2024) ने भी उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया। यहां तक कि 2025 के ऑक्शन में भी हैदराबाद ने उनादकट पर एक करोड़ रुपये खर्च किए। इस तरह बार-बार फ्रेंचाइजियों का भरोसा जीतते हुए उन्होंने 13 बार बिकने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

नाथन कूल्टर नाइल और मोहित शर्मा 7-7 बोली के साथ दूसरे स्थान पर

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल और भारतीय पेसर मोहित शर्मा संयुक्त रूप से मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ी आईपीएल नीलामी में अब तक 7-7 बार बिक चुके हैं। कूल्टर नाइल को पहली बार 2013 में मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2014, 2015 और 2016 में लगातार तीन सीजन उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया। 2017 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े, जबकि 2020 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 8 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा। इसके बाद 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने उन पर 2 करोड़ रुपये खर्च किए। इस तरह कूल्टर नाइल ने भी आईपीएल ऑक्शन में 7 बार बिकने का खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

 

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में