ताजा खबर

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स में भूचाल! अक्षर पटेल के एक फैसले ने बढ़ाई फ्रेंचाइजी की टेंशन

आईपीएल 2027 के रिटेंशन से पहले मची हलचल के बीच अब दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे फ्रेंचाइजी में टेंशन पैदा हो सकती है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
IPL 2027, Axar Patel
IPL 2027, Axar Patel

IPL 2027, Axar Patel:आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले ही फ्रेंचाइजियों के बीच हलचल तेज हो गई है। हाल ही में हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह से जुड़ी बड़ी ट्रेड डील ने क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं। अब एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसने दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर और मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल IPL 2027 से पहले कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ सकते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि फ्रेंचाइजी नहीं, बल्कि खुद अक्षर इस पद से हटना चाहते हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को नए कप्तान की तलाश करनी पड़ सकती है।

अक्षर पटेल उठाने जा रहे हैं बड़ा कदम!

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट के सामने कप्तानी छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फ्रेंचाइजी फिलहाल उन्हें कप्तान के पद से हटाने के पक्ष में नहीं है। मैनेजमेंट अक्षर को इस जिम्मेदारी पर बनाए रखना चाहता है और उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, "अक्षर पटेल अब फ्रेंचाइजी में कप्तान के तौर पर बने नहीं रहना चाहते हैं। मैनेजमेंट उन्हें मनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। फ्रेंचाइजी अक्षर को काफी अहम मानती है। दिल्ली ने उनके लिए आए कुछ शानदार ट्रेड ऑफर्स को भी ठुकराया है। फिलहाल मैनेजमेंट ने ऑक्शन पूरा होने तक कप्तानी पर अंतिम फैसला टाल दिया है।"

इस अपडेट के बाद दिल्ली कैपिटल्स के अगले सीजन की रणनीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, अभी तक फ्रेंचाइजी की तरफ से अक्षर के कप्तानी छोड़ने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

दिल्ली के लिए अक्षर पटेल का कप्तानी रिकॉर्ड कैसा रहा?

अक्षर पटेलको ऋषभ पंत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि, बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड बहुत प्रभावशाली नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 27 आईपीएल मुकाबलों में दिल्ली की अगुवाई की है, जिसमें टीम को सिर्फ 12 मैचों में जीत मिली है। ऐसे में उनकी कप्तानी को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

वहीं, पिछले सीजन में भी दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। यही वजह है कि IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी के सामने अपनी रणनीति में बदलाव करने की चुनौती है।

यह भी पढ़े-IPL 2027 के लिए हार्दिक और अर्शदीप का ट्रेड हुआ संपन्न, पंड्या को हुआ फायदा; फीस में इतने करोड़ का इजाफा

ऋषभ पंत या केएल राहुल, कौन बनेगा दिल्ली का अगला कप्तान?

अगर अक्षर पटेल कप्तानी छोड़ देते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स के पास दो बड़े विकल्प मौजूद हैं। इनमें पहला नाम ऋषभ पंत का है, जो पहले भी इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर चुके हैं। पंत के नेतृत्व में दिल्ली ने कई शानदार प्रदर्शन किए हैं। ऐसे में मैनेजमेंट एक बार फिर उन पर भरोसा जता सकता है।

दूसरा बड़ा नाम केएल राहुल का है। राहुल के पास आईपीएल में कप्तानी का अच्छा अनुभव है। वह पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों की कमान संभाल चुके हैं। ऐसे में उन्हें भी कप्तानी की दौड़ में शामिल माना जा सकता है।

 

फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अक्षर पटेल अपना फैसला बदलेंगे या दिल्ली कैपिटल्स IPL 2027 में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी?

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में