ताजा खबर

IPL 2027 के लिए हार्दिक और अर्शदीप का ट्रेड हुआ संपन्न, पंड्या को हुआ फायदा; फीस में इतने करोड़ का इजाफा

इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें सीजन से पहले खिलाड़ियों के ट्रेड का बाजार गर्म है और इसी बीच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह को लेकर ट्रे्ड संपन्न हो गया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
IPL 2027 Hardik Pandya and Arshdeep Singh Trade
IPL 2027 Hardik Pandya and Arshdeep Singh Trade

IPL 2027 Hardik Pandya and Arshdeep Singh Trade:आईपीएल 2027 के रिटेंशन और ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली का खेल अब बेहद दिलचस्प हो गया है। इसी बीच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच एक ऐसा बड़ा ट्रेड हुआ है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। इस ट्रेड में दो बड़े भारतीय सितारों की टीमें बदल गई हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे, जबकि भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। इस ट्रेड में सबसे ज्यादा फायदा हार्दिक पांड्या को हुआ है, क्योंकि पंजाब किंग्स में शामिल होने के साथ ही उनकी फीस में भी बढ़ोतरी हुई है।

हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की टीमें बदलीं

आईपीएल मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक, आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच यह बड़ा ट्रेड पूरा हो गया है। इसके तहत हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस को छोड़कर पंजाब किंग्स में शामिल होंगे। वहीं, अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स से पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में चले जाएंगे।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के साथ दूसरा कार्यकाल अब समाप्त हो गया है। उन्होंने साल 2015 में मुंबई की टीम से अपना आईपीएल करियर शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद वह गुजरात टाइटंस में चले गए और अपनी कप्तानी में टीम को पहले ही सीजन यानी 2022 में खिताब दिलाया। गुजरात ने 2023 में भी फाइनल तक का सफर तय किया था। 2024 में हार्दिक की मुंबई में वापसी हुई और उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई।

हार्दिक पांड्या को हुआ बड़ा फायदा, फीस में 1.65 करोड़ की बढ़ोतरी

इस ट्रेड में हार्दिक पांड्या को आर्थिक रूप से भी फायदा हुआ है। दरअसल, मुंबई इंडियंस में उनकी मौजूदा फीस 16.35 करोड़ रुपये थी, लेकिन पंजाब किंग्स में जाने के बाद उन्हें 18 करोड़ रुपये मिलेंगे। यानी हार्दिक की फीस में सीधे 1.65 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

हार्दिक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 162 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2955 रन निकले हैं और उन्होंने 146.28 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वहीं, गेंदबाजी में उनके नाम 82 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स को उनसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बड़ी उम्मीदें होंगी।

अर्शदीप सिंह अब मुंबई इंडियंस के लिए मचाएंगे धमाल

दूसरी तरफ, अर्शदीप सिंह आठ सीजन तक पंजाब किंग्स का हिस्सा रहने के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 2019 में पंजाब के लिए आईपीएल डेब्यू किया था और धीरे-धीरे टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बन गए। वह पंजाब किंग्स के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

यह भी पढ़े- IPL 2027: हार्दिक पांड्या के लिए अर्शदीप सिंह को छोड़ना पंजाब किंग्स की कितनी बड़ी गलती?

अर्शदीप ने अब तक 96 आईपीएल मुकाबलों में 111 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 2025 के सीजन में 21 विकेट चटकाए थे, जबकि 2026 में उनके खाते में 14 विकेट आए। नई गेंद से विकेट निकालने और डेथ ओवर्स में सटीक गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता मुंबई इंडियंस के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

अर्शदीप की फीस में नहीं हुआ कोई बदलाव

इस ट्रेड में हार्दिक के विपरीत अर्शदीप सिंह की फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह पंजाब किंग्स में 18 करोड़ रुपये की फीस पर खेल रहे थे और मुंबई इंडियंस में भी उन्हें इतने ही रुपये मिलेंगे। यानी मुंबई को अपने नए तेज गेंदबाज के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

कुल मिलाकर, इस ट्रेड से दोनों फ्रेंचाइजियों को अपनी टीम की जरूरत के हिसाब से बड़े खिलाड़ी मिले हैं। पंजाब किंग्स को हार्दिक के रूप में अनुभवी ऑलराउंडर और संभावित लीडरशिप विकल्प मिला है, जबकि मुंबई इंडियंस ने अर्शदीप के रूप में एक शानदार बाएं हाथ का तेज गेंदबाज अपने साथ जोड़ लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2027 में इन दोनों खिलाड़ियों का अपनी नई टीमों के लिए प्रदर्शन कैसा रहता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में