ऋषभ पंत नहीं तो कौन बनेगा लखनऊ का नया कप्तान? टॉम मूडी ने खोले 3 दावेदारों के नाम
इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें सीजन से पहले लखनऊ सुपरजांयट्स की टीम के नए कप्तान की चर्चा तेज होती दिख रही है। ऋषभ पंत को ट्रेड करने के बाद टीम को नए कप्तान की तलाश है।

Who will be the new captain of LSG: IPL 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने बड़े बदलाव करते हुए ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आगामी सीजन में लखनऊ की कप्तानी की जिम्मेदारी किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी?
कौन बनेगा LSG का अगला कप्तान?
इस बीच टीम के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने कप्तानी को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा किया है। उन्होंने तीन ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जिनके पास टीम की कमान संभालने का अनुभव और काबिलियत है। हालांकि, मूडी ने एक खिलाड़ी को कप्तान बनाने के बजाय टीम में मजबूत लीडरशिप ग्रुप तैयार करने पर जोर दिया है।
टॉम मूडी ने बताए टीम के कप्तानी के दावेदारों के नाम
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रहे टॉम मूडी ने JioStar के शो ‘IPL 2027 रिटेंशन स्पेशल’ में अपनी टीम के नए कप्तान को लेकर बात की। उन्होंने साफ शब्दों में अपनी टीम के विदेशी स्टार खिलाड़ियों के नाम लीडरशिप ग्रुप के तौर पर लिए। जिसमें एडेन मार्करम से लेकर मिचेल मार्श और निकोलस पूरन से लेकर टीम में राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किए गए सैम करन का भी नाम लिया।
मार्श, मार्करम, पूरन से लेकर सैम करन का बताया नाम
टॉम मूडी ने कहा कि “हमारे पास मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के रूप में इंटरनेशनल लेवल पर कप्तानी का अनुभव रखने वाले बेहतरीन लीडर हैं, जबकि निकोलस पूरनदुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में कप्तानी कर चुके हैं। वहीं, सैम करन भी पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, उनके मुताबिक लीडरशिप का मतलब सिर्फ कप्तान के नाम के आगे ‘C’ लगना नहीं है। टीम के हर खिलाड़ी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और मैदान पर प्रदर्शन से नेतृत्व करना होगा।”
यह भी पढ़े- IPL से संन्यास के बाद धोनी ने काटा केक, माही के रिटायरमेंट सेलिब्रेशन का वीडियो हुआ वायरल!
नए कप्तान के साथ IPL 2027 में वापसी करना चाहेगी LSG
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2027 का सीजन अपनी खोई हुई लय हासिल करने का बड़ा मौका होगा। पिछले सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और उसे 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में जीत नसीब हुई थी। इतना ही नहीं, पिछले दो सीजन में भी LSG अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही। इस दौरान टीम ने कुल 28 मुकाबले खेले, जिसमें उसे महज 10 जीत मिलीं। ऐसे में फ्रेंचाइजी आगामी सीजन में नई रणनीति और नए नेतृत्व के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाला मिनी ऑक्शन भी लखनऊ के लिए बेहद अहम रहने वाला है। ऑक्शन से पहले टीम के पास 47.45 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पर्स है, जिसका इस्तेमाल वह अपनी कमजोरियों को दूर करने और एक मजबूत टीम तैयार करने के लिए कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि लखनऊ फ्रेंचाइजी नए कप्तान के रूप में किस खिलाड़ी पर भरोसा जताती है।