IPL 2027 Auction: सामने आ गई मिनी ऑक्शन की तारीख, इस दिन लगेगी खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली!
वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे चर्चित टूर्नामेंट में से एक इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन की तारीख सामने आ गई है।

IPL 2027 Auction Update: IPL 2027को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगले सीजन से पहले खिलाड़ियों की किस्मत बदलने वाली है और फ्रेंचाइजी भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटने वाली हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर वो तारीख कौन सी होगी, जब एक बार फिर खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये की बोली लगेगी?
आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन की तारीख हुई फाइनल!
अब इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अगले साल होने वाले एडिशन के मिनी ऑक्शन की तारीख सामने आ गई है और इस बार नीलामी से जुड़ी एक खास बात भी फैंस का ध्यान खींच रही है। तो आखिर कब और कहां होगा ये मिनी ऑक्शन? जानिए इसे लेकर पूरी डिटेल्स
दिसंबर के दूसरे हफ्ते में सजेगा ऑक्शन का मंच
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2027 के मिनी ऑक्शन का आयोजन दिसंबर के दूसरे हफ्ते में किया जाएगा, जहां 7 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच खिलाड़ियों पर बोली लगने की संभावना है। खास बात यह है कि यह 2028 की मेगा ऑक्शन से पहले होने वाला आखिरी मिनी ऑक्शन होगा। पिछले तीन साल से IPL की नीलामी विदेशी जमीन पर आयोजित की जा रही थी, लेकिन इस बार इसमें बदलाव देखने को मिलेगा और ऑक्शन की मेजबानी भारत करेगा। ऐसे में फ्रेंचाइजियों के साथ-साथ उन खिलाड़ियों पर भी सभी की नजरें रहेंगी, जिनकी किस्मत इस नीलामी में बदल सकती है।
यह भी पढ़े- भारत के खिलाफ हार गया अफगानिस्तान, लेकिन खाते में आए करोड़ों! कहां से हुई इतनी कमाई?
इस बार भारत में ही क्यों होगा IPL 2027 का ऑक्शन?
पिछले तीन साल से विदेश में होने वाली IPL नीलामी अब एक बार फिर भारत लौटने वाली है। IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल के मुताबिक, बोर्ड हर साल ऑक्शन को भारत में आयोजित करने की कोशिश करता है, लेकिन शादी के सीजन में बड़े वेन्यू की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बन जाती है।
ऑक्शन की 3 साल बाद होगी भारत वापसी
पिछले तीन ऑक्शन क्रमशः दुबई, जेद्दाह और अबू धाबी में आयोजित किए गए थे। हालांकि, इस बार तस्वीर अलग है। IPL 2027 का मिनी ऑक्शन अपेक्षाकृत छोटा होने की वजह से बोर्ड को भारत में वेन्यू मिलने की उम्मीद है। ऐसे में तीन साल बाद एक बार फिर भारतीय सरजमीं पर खिलाड़ियों की नीलामी में करोड़ों की बोली लगते देखने को मिल सकती है।




