IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को बड़ा झटका, सौरव गांगुली ने छीन ली उनकी मनपसंद भूमिका!
आईपीएल 2027 को लेकर दिल्ली कैपिटल्स ने कईं बदलाव किए हैं। सौरव गांगुली को उन्होंने पिछले ही दिनों कप्तान नियुक्त किया है, तो वहीं ऋषभ पंत को लखनऊ से कुलदीप यादव के बदले ट्रेड किया है।

Sourav Ganguly's plan for Rishabh Pant for IPL 2027: आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कईं तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस लीग के इतिहास में अब तक खिताबी सूखा झेल रही दिल्ली कैपिटल्स ने अगले साल होने वाले सत्र को लेकर कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है, जहां पिछले ही दिनों भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान रहे सौरव गांगुली को हेड कोच नियुक्त किया है। तो वहीं युवराज सिंह और चामिंडा वास को भी सपोर्टिंग स्टाफ में जोड़ा है।
ऋषभ पंत को सौरव गांगुली के एक फैसले से लगा बड़ा झटका
सौरव गांगुली के हेड कोच बनते ही टीम में ट्रेड के जरिए 2 साल बाद फिर से घर वापसी कर रहे स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को तगड़ा झटका लगा है। लखनऊ सुपरजायंट्स से कुलदीप यादव के बदले ट्रेड से दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को शामिल किया है। इसके बाद पंत ने टॉप ऑर्डर में खेलने की चाहत तो जताई थी, लेकिन नए हेड कोच सौरव गांगुली का इस धाकड़ खिलाड़ी को लेकर अलग प्लान है।
पंत के रोल को लेकर दादा ने कर दिया प्लान साफ
ऋषभ पंत के टॉप ऑर्डर में खेलने की इच्छा को तगड़ा झटका तब लगा जब दादा ने पंत को लेकर प्लान का खुलासा किया और बताया कि वो ऋषभ पंत को टॉप ऑर्डर के लिए नहीं देख रहे हैं, बल्कि पंत का एक अलग रोल होगा और इसके साथ ही बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज का बड़ा सपना टूट गया है।
यह भी पढ़े- अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, खतरें में पड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऋषभ पंत करेंगे मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी- सौरव गांगुली
दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच सौरव गांगुली ने फ्रेंचाइजी के एक वीडियो में पंत की बल्लेबाजी को लेकर अपना प्लान बताया. उन्होंने कहा, “दिल्ली कैपिटल्स को मिडिल ऑर्डर में एक बल्लेबाज की जरूरत थी। पंत इस रोल के लिए बिल्कुल फिट हैं। हमें उम्मीद है कि दिल्ली में वापसी के बाद पंत को समय और मैच मिलेंगे, जिससे वो अपने खेल को और बढ़िया करेंगे। वो पहले हमारे साथ टीम में थे. उन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। आगे भी ऐसी ही उम्मीद है.”




