IPL 2027 से पहले बड़ा उलटफेर! 7 टीमों के कप्तान बदलने की तैयारी, लिस्ट में चैंपियन भी शामिल
इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें सीजन से पहले कईं तरह के बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। जिसमें 10 में से 6 टीमें ऐसी हैं, जिनकी कप्तानी में भी बदलाव किया जा सकता है।

IPL 2027 Captaincy Update: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी IPL 2027 में सिर्फ खिलाड़ियों की अदला-बदली ही नहीं, बल्कि टीमों की पूरी लीडरशिप भी बदलती हुई नजर आ सकती है। कई फ्रेंचाइजी नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी में दिखाई दे रही हैं। किसी टीम का मौजूदा कप्तान ट्रेड की चर्चाओं में है, तो किसी के सामने नए नेतृत्व की तलाश सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि संभावित बदलावों की इस लिस्ट में एक-दो नहीं, बल्कि करीब 6 फ्रेंचाइजी के नाम सामने आ रहे हैं। चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वो 6 टीमें जो अपनी टीम के कप्तान में बदलाव कर सकती हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी IPL 2027 में नए कप्तान के साथ उतर सकती है। ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड हो चुका है। इसके बाद लखनऊ की टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल अपनी नई लीडरशिप तैयार करने का है। पंत के जाने से टीम को न सिर्फ एक बड़े बल्लेबाज की कमी खलेगी, बल्कि कप्तानी के लिए भी नए विकल्प तलाशने होंगे। ऐसे में फ्रेंचाइजी किस खिलाड़ी पर भरोसा जताती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
#3. मुंबई इंडियंस (MI)
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में भी कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हार्दिक पांड्या को लेकर पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड की चर्चाएं तेज हैं। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच हार्दिक और अर्शदीप सिंह को लेकर बातचीत की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, अभी यह डील फाइनल नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी की संभावनाएं भी हैं। ऐसे में IPL 2027 से पहले मुंबई की लीडरशिप में बदलाव देखने को मिल सकता है।
#5. राजस्थान रॉयल्स (RR)
राजस्थान रॉयल्स की टीम भी संभावित कप्तानी बदलाव को लेकर चर्चा में है। रियान पराग ने IPL 2026 में टीम की कप्तानी की थी। अब फ्रेंचाइजी अगले सीजन के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है। ऐसे में कप्तानी को लेकर भी नए समीकरण बन सकते हैं। हालांकि, अभी तक रियान पराग को हटाने या किसी दूसरे खिलाड़ी को कप्तान बनाने का कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़े- मोहम्मद शमी के टेस्ट करियर के वो 3 मैच, जो हमेशा के लिए किए जाएंगे याद
#6 . दिल्ली कैपिटल्स (DC)
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में भी IPL 2027 से पहले कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अक्षर पटेल की जगह अब फ्रेंचाइजी केएल राहुल को टीम की कमान सौंपने पर विचार कर सकती है। राहुल के पास IPL में कप्तानी का अच्छा अनुभव है और वह इससे पहले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई भी कर चुके हैं। ऐसे में दिल्ली की टीम अगर नए नेतृत्व की तलाश करती है, तो केएल राहुल एक मजबूत विकल्प बन सकते हैं। हालांकि, अक्षर पटेल को कप्तानी से हटाने और राहुल को जिम्मेदारी देने को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।




