मोहम्मद शमी के टेस्ट करियर के वो 3 मैच, जो हमेशा के लिए किए जाएंगे याद
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 6 नवंबर को भावुक संदेश देकर अपने रेड बॉल फॉर्मेट के 13 साल के करियर को थाम लिया है।

Memorable Matches from Mohammed Shami’s Test Career: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अचानक ही अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया है। इस दाएं हाथ के विकेटटेकर गेंदबाज ने 6 नवंबर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने फैंस को भावुक कर दिया। पिछले काफी समय से उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में मौका नहीं मिल रहा था। चोट और टीम से लगातार बाहर रहने के बीच आखिरकार उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट से विदाई लेने का फैसला किया।
2013 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले इस धाकड़ तेज गेंदबाज ने 13 साल के टेस्ट करियर में कईं बार यादगार प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने अपने खेल से हर किसी को प्रभावित किया। इसी में से चलिए उनके टेस्ट में संन्यास के मौके पर आपको बताते हैं वो 3 मैच जिसे मोहम्मद शमी के टेस्ट करियर के सबसे यादगार मैचों में शुमार किया जा सकता है।
#1. डेब्यू टेस्ट में ही 9 विकेट लेकर मचाया तहलका – वेस्टइंडीज, कोलकाता (2013)
मोहम्मद शमी के टेस्ट करियर का आगाज किसी सपने से कम नहीं था। 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया। पहली पारी में 71 रन देकर 4 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 47 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इस तरह शमी ने अपने पहले ही टेस्ट में कुल 9 विकेट झटककर सनसनी मचा दी। भारत ने यह मुकाबला पारी और 51 रन से जीता। भारतीय तेज गेंदबाज के लिए डेब्यू में यह प्रदर्शन आज भी बेहद खास है।
#2. जोहानिसबर्ग में 17 गेंदों के अंदर झटके 4 विकेट – दक्षिण अफ्रीका (2018)
दक्षिण अफ्रीका की धरती पर तेज गेंदबाजी करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन 2018 में शमी ने जोहानिसबर्ग टेस्ट में अपनी रफ्तार और रिवर्स स्विंग से मेजबान बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। भारत से मिले 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में शमी ने सिर्फ 28 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। खास बात यह रही कि उन्होंने महज 17 गेंदों के भीतर 4 विकेट झटककर मुकाबले का रुख पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम 177 रन पर सिमट गई और भारत ने 63 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
यह भी पढ़े- W, W, W, W... लगातार 4 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाज ने मचाया तहलका, रच दिया इतिहास!
#3. पर्थ में करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी – ऑस्ट्रेलिया (2018)




