ताजा खबर

W, W, W, W... लगातार 4 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाज ने मचाया तहलका, रच दिया इतिहास!

भारतीय महिला घरेलू क्रिकेट के विमेंस टी20 टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के लिए खेलते हुए भारतीय महिला टीम की एक युवा स्टार खिलाड़ी ने 4 गेंद में 4 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Vaishnavi Sharma’s Remarkable Feat
Vaishnavi Sharma’s Remarkable Feat

Vaishnavi Sharma’s Remarkable Feat: महिला क्रिकेट के मैदान पर एक ऐसा कारनामा देखने को मिला है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एक के बाद एक चार गेंदों पर चार विकेट... बल्लेबाजों के पास इस गेंदबाजी तूफान का कोई जवाब नहीं था। देखते ही देखते चार खिलाड़ी पवेलियन लौट गए और भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास बन गया। कमाल की बात यह है कि इस प्रदर्शन के साथ ही एक युवा भारतीय स्पिनर ने अपना नाम उस खास सूची में दर्ज करा लिया है, जिसमें अब तक केवल एक भारतीय महिला गेंदबाज शामिल थीं। हम बात कर रहे हैं वैष्णवी शर्मा की, जिन्होंने 2026 विमेंस टी20 ट्रॉफी में अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया।

वैष्णवी शर्मा ने लगातार 4 विकेट लेकर मचाया धमाल

इन दिनों खेली जा रही 2026 विमेंस टी20 ट्रॉफी में वैष्णवी शर्मामध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। शुक्रवार (6 नवंबर) को मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच न्यू चंडीगढ़ में मुकाबला खेला गया। इसी मैच में वैष्णवी ने अपनी फिरकी का ऐसा जादू दिखाया कि विपक्षी बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटते चले गए। उन्होंने लगातार चार विकेट हासिल कर 'डबल हैट्रिक' पूरी की। उनके इस प्रदर्शन ने मुकाबले में रोमांच बढ़ाने के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी जोड़ दी।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

हुमैरा काजी के बाद ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला

वैष्णवी शर्मा की यह उपलब्धि इसलिए भी बेहद खास है, क्योंकि वह महिला क्रिकेट में डबल हैट्रिक लेने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले हुमैरा काजी यह कारनामा कर चुकी थीं। अब वैष्णवी ने भी इस खास क्लब में अपनी जगह बना ली है। लगातार चार गेंदों पर चार विकेट हासिल करना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। इसके लिए न सिर्फ शानदार गेंदबाजी, बल्कि दबाव के क्षणों में बेहतरीन नियंत्रण और एकाग्रता की भी जरूरत होती है।

विमेंस टी20 2026 में वैष्णवी शर्मा ने आन्ध्रप्रदेश के खिलाफ किया कारनामा

पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। मध्य प्रदेश के लिए वैष्णवी शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 22 रन देकर 6 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने पारी के आखिरी यानी 20वें ओवर में इतिहास रच दिया। वैष्णवी ने ओवर की तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमशः हेन्रिएटा परेरा, अंजलि सरवानी, अखिला पावनी और शबनम शकील को आउट कर लगातार चार विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़े- टीम इंडिया की एक और वनडे सीरीज का रोडमैप तैयार, जनवरी 2027 में इस टीम के खिलाफ होगी सीरीज

आंध्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बनाए। टीम के लिए हेन्रिएटा परेरा ने 59 रन की सर्वाधिक पारी खेली, जबकि अन्य कोई बल्लेबाज 25 रन तक नहीं पहुंच सकी। जवाब में मध्य प्रदेश ने महज 15.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 133 रन बनाते हुए मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। अनुष्का शर्मा ने 53 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं, आयुषी शुक्ला ने 29 गेंदों पर 37 रन का योगदान दिया।

भारतीय महिला क्रिकेट के लिए खास उपलब्धि

वैष्णवी शर्मा का यह प्रदर्शन उनके करियर के यादगार पलों में शामिल हो गया है। घरेलू क्रिकेट में इस तरह का ऐतिहासिक कारनामा करना उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दे सकता है। खास बात यह है कि महिला क्रिकेट में लगातार नए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और वैष्णवी का यह कारनामा भी इसी बढ़ती प्रतिस्पर्धा की एक शानदार मिसाल है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में