CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

IPL 2027 से पहले ट्रेड हो सकते हैं ये 3 दिग्गज खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या की भी बदलेगी टीम?

IPL 2027 से पहले ट्रेड विंडो का इस्तेमाल करते हुए कई दिग्गजों की टीम बदलने के आसार हैं। जानिए हार्दिक पांड्या समेत कौन से 3 स्टार खिलाड़ी ट्रेड हो सकते हैं।

IPL 2027 Trade
IPL 2027 Trade

IPL 2027 मार्च के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है। सीजन के आगाज में अभी आठ महीनों से भी ज्यादा का समय है, लेकिन अभी से फैंस के बीच हाइप बन गया है। इसकी बड़ी वजह ट्रेड विंडो है। मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों के पास ट्रेड के माध्यम से खिलाड़ियों की अदला-बदली करने का अवसर है। इसी का फायदा उठाकर लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत-कुलदीप यादव का ट्रेड किया। 

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के भी ट्रेड होने की काफी ज्यादा संभावना नजर आ रही है। ऐसे में हम आपको इस लेख में हार्दिक पांड्या समेत उन 3 बड़े खिलाड़ियों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका ट्रेड हो सकता है। 

इन 3 दिग्गजों का IPL 2027 से पहले हो सकता है ट्रेड 

1. हार्दिक पांड्या

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिछले तीन सीजन से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान न तो टीम ने अच्छा किया और न ही खुद हार्दिक ने। इसी वजह से अब कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक और मुंबई का नाता टूट सकता है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हार्दिक को लेकर लगभग सात टीमें इच्छुक दिख रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि कौन सी टीम उन्हें ट्रेड के माध्यम से हासिल करने में बाजी मारती है। 

2. यशस्वी जायसवाल 

बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल भी ट्रेड किए जाने वाले खिलाड़ियों में शुमार हो सकते हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि राजस्थान रॉयल्स हार्दिक पांड्या को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाना चाहती है और इसके बदले में मुंबई इंडियंस को यशस्वी दे सकती है। इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि अगर समीकरण सही रहे तो फिर जायसवाल हमें IPL 2027 में MI की जर्सी में नजर आ सकते हैं। 

3. डेविड मिलर 

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज डेविड मिलर की टीम भी आईपीएल 2027 में बदल सकती है। इस सीजन मिलर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल थे लेकिन कुछ मैचों के बाद टीम ने उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिया। वहीं, हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि CSK और DC के बीच ट्रेड डील हो सकती है। इसमें दिल्ली की टीम अपने फिनिशर के बदले लेग स्पिनर ले सकती है। इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि शायद मिलर को ट्रेड कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड क्रिकेट के 2 सबसे बड़े मैच विनर, जिन्हें टी20 इंटरनेशनल में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में