ताजा खबर

IPL 2027: रिटेंशन के बाद भी बदल सकती है खिलाड़ियों की टीम! अभी बाकी है ट्रेड का खेल

आईपीएल 2027 से पहले 17 नवंबर को रिटेंशन की डेडलाइन थी। इस दिन सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट को जारी कर दिया। लेकिन फिर टीमों के पास रिटेंशन का मौका रहेगा।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IPL 2027 Trade Window
IPL 2027 Trade Window

IPL 2027 Trade Window: आईपीएल 2027के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली का खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने 17 नवंबर को अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन इसके बावजूद टीमों के पास अपने स्क्वॉड में बदलाव करने का मौका बाकी है। यानी रिटेंशन लिस्ट में जगह बनाने वाले खिलाड़ी भी दूसरी फ्रेंचाइजी का रुख कर सकते हैं। इतना ही नहीं, मिनी ऑक्शन के बाद भी ट्रेडिंग का एक और मौका मिलेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में आईपीएल की कई टीमों का समीकरण बदल सकता है।

9 दिसंबर तक खुली रहेगी पहली ट्रेडिंग विंडो

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, मिनी ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक खिलाड़ियों की ट्रेडिंग की जा सकती है। आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होना है। ऐसे में पहली ट्रेडिंग विंडो 9 दिसंबर 2026 तक खुली रहेगी। इस दौरान सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास दूसरी टीमों के खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का मौका होगा।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

इस ट्रेडिंग विंडो में दो तरह की डील की जा सकती हैं। पहली प्लेयर-फॉर-प्लेयर एक्सचेंज, जिसमें एक टीम अपने खिलाड़ी के बदले दूसरी टीम का खिलाड़ी हासिल कर सकती है। वहीं दूसरी ऑल-कैश डील है, जिसमें फ्रेंचाइजी तय रकम देकर किसी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। हालांकि, इन सभी सौदों के लिए आईपीएल के निर्धारित नियमों और जरूरी मंजूरी का पालन करना होगा। ऐसे में रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद भी टीमों के बीच बड़े ट्रेड देखने को मिल सकते हैं।

ऑक्शन के बाद भी खुलेगा ट्रेडिंग का रास्ता

दिलचस्प बात यह है कि 9 दिसंबर को पहली ट्रेडिंग विंडो बंद होने के बाद खिलाड़ियों की अदला-बदली पूरी तरह खत्म नहीं होगी। मिनी ऑक्शन के अगले दिन यानी 17 दिसंबर 2026 से दूसरी ट्रेडिंग विंडो शुरू हो जाएगी। इस दौरान फ्रेंचाइजियां अपने पहले से अनुबंधित खिलाड़ियों को दूसरी टीमों के साथ ट्रेड कर सकेंगी। यह विंडो आईपीएल 2027 का सीजन शुरू होने से 30 दिन पहले तक खुली रहेगी।

यह भी पढ़े- IPL 2027 Auction: किस टीम की जेब में कितना पैसा? जान लीजिए सभी 10 टीमों का पर्स

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ियों पर लागू होगा खास नियम

दूसरी ट्रेडिंग विंडो में एक अहम नियम भी लागू रहेगा। 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में जिस खिलाड़ी को कोई फ्रेंचाइजी खरीदेगी, उसे आईपीएल 2027 सीजन के लिए किसी दूसरी टीम के साथ ट्रेड नहीं किया जा सकेगा। यानी ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी उस सीजन के लिए अपनी नई फ्रेंचाइजी के साथ ही बने रहेंगे। हालांकि, पहले से अनुबंधित खिलाड़ियों की ट्रेडिंग का रास्ता खुला रहेगा।

इस तरह आईपीएल 2027 में मिनी ऑक्शन से पहले और उसके बाद भी फ्रेंचाइजियों के पास अपनी टीम मजबूत करने के मौके होंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि 9 दिसंबर तक कौन सी टीमें ट्रेडिंग के जरिए बड़ा दांव खेलती हैं और ऑक्शन के बाद दूसरी ट्रेडिंग विंडो में क्या नए समीकरण बनते हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में