करोड़ों के IPL के लिए टीम इंडिया से खिलवाड़? बुमराह-हार्दिक की चोट पर BCCI का हैरतअंगेज खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों खिलाड़ियों की चोट की मार झेल रही है। टीम के स्टार खिलाड़ियों की फौज फिटनेस समस्या के चलते मैदान से दूर हैं। जिसमें बुमराह, हार्दिक जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

Indian Cricket Team Players Injury: टीम इंडियाइन दिनों एक ऐसी परेशानी से जूझ रही है, जिसका असर सीधे उसके प्रदर्शन और भविष्य की तैयारियों पर पड़ सकता है। एक के बाद एक बड़े खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं और इलाज व रिहैबिलिटेशन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का रुख कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे मैच विनर भी इस समय इंजरी के कारण मैदान से बाहर हैं।
क्या आईपीएल ने टीम इंडिये के खिलाड़ियों की फिटनेस को किया खराब
खिलाड़ियों की बढ़ती चोटों ने BCCI की मेडिकल व्यवस्था और CoE की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात ऐसे बने कि BCCI को आधिकारिक तौर पर इस मामले पर सफाई तक देनी पड़ी। लेकिन अब इस पूरे मामले में एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। BCCI के एक सूत्र ने खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने के पीछे IPL को बड़ी वजह बताया है। आखिर IPL और टीम इंडिया के खिलाड़ियों की चोट के बीच क्या कनेक्शन है और क्या वाकई करोड़ों की फ्रेंचाइजी लीग का असर भारतीय क्रिकेट के सितारों की फिटनेस पर पड़ रहा है?
यह भी पढ़े- स्वतंत्रता दिवस पर कैसी रही टीम इंडिया की किस्मत? 6 मैचों का पूरा रिपोर्ट कार्ड, रिकॉर्ड देख रह जाएंगे हैरान
बीसीसीआई के सूत्र का हैरान करने वाला खुलासा, IPL पर फोड़ा ठिकरा
बीसीसीआई के एक सूत्र ने चोट को लेकर दिए अपने रिएक्शन से भारतीय क्रिकेट में हड़कंप मचा दिया है, जहां उन्होंने सीधे तौर पर खिलाड़ियों की चोट के लिए करोड़ों की टी20 लीग आईपीएल को जिम्मेदार ठहरा दिया है। बीसीसीआई सूत्र का साफ मानना है कि खिलाड़ी बहुत ज्यादा क्रिकेट खेल रहे हैं और इसी वजह से फिटनेस में समस्या हो रही है। बोर्ड के सूत्र ने कहा कि
“बहुत ज्यादा क्रिकेट खेला जा रहा है। शरीर की एक लिमिट होती है। ज्यादा खेलना और चोट खिलाड़ियों की वापसी को अनिश्चित बना देती है।“
बीसीसीआई ने कहा- खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी और पैसा बनाता है खेलने का दबाव
इसमें आगे जो कहा गया वो और भी ज्यादा सनसनीखेज हैं। बीसीसीआई के सूत्र ने आगे कहा,
“IPL के दौरान खिलाड़ी चोटिल होने के बावजूद खेलते रहते हैं, क्योंकि उन पर फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव होता है। इसके बाद उन्हें CoE के फिजियो के पास लाया जाता है। CoE के फिजियो का काम खिलाड़ियों को फिट रखना होता है। इसी वजह से चयनकर्ताओं, कोचों और कप्तानों के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं।“
चोटिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम में फिलहाल चोटिल खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें एक से एक स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे सितारें ही नहीं बल्कि साथ ही नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती जैसे रेगुलर खिलाड़ियों के अलावा आकाशदीप, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव और रियान पराग भी शामिल हैं।




