CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL Final Venue List: 2008 से 2026 तक कहां खेले गए खिताबी मुकाबले, अहमदाबाद फिर बना मेजबान

IPL 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। देखें 2008 से 2026 तक सभी IPL फाइनल के वेन्यू, विजेता, उपविजेता और नतीजों की पूरी लिस्ट।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IPL फाइनल वेन्यू लिस्ट 2008 से 2026 तक, सभी 19 सीजन के फाइनल वेन्यू और 2026 में अहमदाबाद को मेजबानी
IPL फाइनल वेन्यू लिस्ट 2008 से 2026 तक, सभी 19 सीजन के फाइनल वेन्यू और 2026 में अहमदाबाद को मेजबानी

बीसीसीआई ने IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके अनुसार इस सीजन का फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन का फाइनल पहले बेंगलुरु में होना था, लेकिन स्थानीय संघ और अधिकारियों की कुछ ऐसी आवश्यकताओं के कारण जो बीसीसीआई के स्थापित दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, आयोजन स्थल को स्थानांतरित करना पड़ा। 

IPL 2026 के प्लेऑफ तीन अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे। क्वालीफायर-1 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में होगा, जबकि एलिमिनेटर 27 मई और क्वालीफायर-2 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद सीजन का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में आयोजित होगा। अहमदाबाद पिछले कुछ सालों में IPL फाइनल का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। 2022, 2023 और 2025 के बाद अब 2026 का फाइनल भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यानी पिछले पांच सीजन में यह चौथी बार होगा जब IPL का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में होगा। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final Venue: चिन्नास्वामी में नहीं, अब इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला, क्वालीफायर-एलिमिनेटर के वेन्यू भी तय

IPL इतिहास की बात करें तो 2008 में पहला फाइनल नवी मुंबई में खेला गया था, जबकि 2009 का फाइनल दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुआ था। 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के कारण खिताबी मैच दुबई में आयोजित किए गए। अब 2026 में अहमदाबाद एक बार फिर IPL के सबसे बड़े मुकाबले की मेजबानी करेगा।

IPL Final Venue List 2008 to 2026: सभी 19 सीजन की पूरी जानकारी

साल विजेता उपविजेता जीत का अंतर फाइनल वेन्यू
2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स 3 विकेट डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 रन वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस 22 रन डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 58 रन एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स 5 विकेट एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स 23 रन ईडन गार्डन्स, कोलकाता
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स XI पंजाब 3 विकेट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स 41 रन ईडन गार्डन्स, कोलकाता
2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 रन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट 1 रन राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद 8 विकेट वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स 1 रन राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स 5 विकेट दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
2021 चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स 27 रन दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
2022 गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
2023 चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस 5 विकेट नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद 8 विकेट एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स 6 रन नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
2026 तय होना बाकी तय होना बाकी तय होना बाकी नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

आमतौर पर IPL फाइनल जो टीम पिछले सीजन की विजेता होती है, उसके होम ग्राउंड पर खेला जाता है लेकिन कई बार BCCI ने बदलाव भी किया है। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला और बेंगलुरु के बजाय अहमदाबाद में खिताबी मैच का आयोजन होगा। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में