CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IPL इतिहास का अनोखा रिकॉर्ड! 9 अलग-अलग टीमों की जर्सी पहन चुका है ये खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहले ही सीजन से लेकर आज तक एक ही टीम से खेलते हुए नजर आएं, लेकिन एक खिलाड़ी इस लीग में 9 टीम की तरफ से खेल चुका है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Only player to have played for 9 IPL teams
Only player to have played for 9 IPL teams

Only player to have played for 9 IPL teams: इंडियन प्रीमियर लीगको दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में से एक माना जाता है, जहां हर सीजन खिलाड़ी नई टीम, नई जर्सी और नई उम्मीदों के साथ मैदान पर उतरते हैं। कभी इधर तो कभी उधर खेलते हुए नजर आते रहते हैं। कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शुरुआत से लेकर अब तक एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले, तो कुछ ऐसे हैं, जो सालों से एक ही टीम की जर्सी पहन रहे हैं, लेकिन इन सकते बीच एक ऐसा खिलाड़ी है, जो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 9 टीमों के लिए खेला है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा टीम से खेलने वाला खिलाड़ी

दिलचस्प बात ये है कि इस खिलाड़ी का नाम सुनते ही शायद आपको यकीन करना मुश्किल हो जाए। मुंबई से लेकर दिल्ली, राजस्थान से लेकर कोलकाता तक… इस खिलाड़ी ने IPL की कई बड़ी फ्रेंचाइजियों के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने का अनुभव हासिल किया है। ये खिलाड़ी वर्ल्ड क्रिकेट में एक खास नाम रखता है और टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन कप्तान हैं, लेकिन आप अभी भी उस खिलाड़ी को पहचान नहीं पा रहे होंगे। तो चलिए इस खास राज से पर्दा हटा देते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान आरोन फिंच खेलें हैं 9 टीम के साथ

ऑस्ट्रेलिया को 2021 में अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाने वाले आरोन फिंच आईपीएल में 2010 से खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ इस लीग का डेब्यू किया। आईपीएल का शुरु हुआ ये सफर उनके लिए कभी स्थाई रूप से एक टीम के लिए नहीं बना रहा है और वो इस लीग के पूरे करियर के दौरान कभी इधर तो कभी उधर की तर्ज पर चलते रहे।

2010 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू

आरोन फिंच ने की 2011 में ही टीम बदल गई और वो सीधे दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) में जा पहुंचे, वहां वो 2012 में भी खेलते रहे। 2013 में पुणे इंडिया वॉरियर्स की टीम में चले गए। अब तो मानों उन्हें कोई एक टीम रखने के लिए ही तैयार नहीं दिखी और 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद और 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम में चले गए।

यह भी पढ़े- WTC में टीम इंडिया का असली रन किंग कौन? टॉप-3 की लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश

साल दर साल बदलती रही टीम, कभी मुंबई तो कभी पुणे-दिल्ली

इस कंगारू खिलाड़ी को 2016 में फिर से नई टीम की जर्सी मिली और वो गुजरात लॉयंस के लिए खेले। 2017 में भी इसी टीम का हिस्सा रहे तो वहीं 2018 में इस टीम के खत्म होने के बाद वो किंग इलेवन पंजाब में गए, लेकिन वहां भी वो एक ही साल टिक पाएं और उन्हें वहां से भी बाहर कर दिया गया। फिंच ने इसके बाद 2019 के सीजन में ब्रेक लिया।

आरसीबी और केकेआर से भी खेले फिंच

फिंच के भटकने की कहानी यहीं नहीं रूकी और अब 2020 के सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने भी अपनी जर्सी पहना दी। वहां भी वो ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रह पाएं औरर 2022 में मेगा ऑक्शन में तो अनसोल्ड रहे, लेकिन फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें एलेक्स हेल्स की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना और इसके साथ ही उन्होंने 9वीं टीम की जर्सी भी पहन ली।

आईपीएल में आरोन फिंच का 2010 में राजस्थान रॉयल्स के साथ शुरू हुए इस सफर की कहानी बहुत ही रोमांचक रही और दिल्ली, पुणे, मुंबई, सनराइजर्स, आरसीबी और केकेआर जैसी कुल 9 टीमों तक जुड़ी रही। उन्होंने इस दौरान कुल 92 मैच खेले और वो 2091 रन बनाने में सफल रहे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 88 रन का रहा।

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में