CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

IPL में कुछ बल्लेबाजों का शानदार रिकॉर्ड रहा है। जानिए ऐसे टॉप 5 खिलाड़ी जिन्होंने एक टीम के खिलाफ बनाए सबसे ज्यादा रन।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IPL Most Runs Against Single Team
IPL Most Runs Against Single Team

Most runs against an opponent in IPL: आईपीएल जैसे हाई-प्रेशर और तेज-तर्रार टूर्नामेंट में किसी एक टीम के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन करना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने न सिर्फ ये कर दिखाया, बल्कि एक ही विपक्षी टीम के खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग सीजन में अपनी निरंतरता और दबदबे से विपक्षी टीमों के गेंदबाजों की रातों की नींद उड़ा दी। 

आईपीएल इतिहास में एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम विराट कोहली का है, जो कई टीमों के खिलाफ टॉप पर काबिज हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर जैसे धुरंधर भी इस खास क्लब का हिस्सा हैं।

आइए जानते हैं उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

5 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में एक ही टीम के खिलाफ बनाए हैं सबसे ज्यादा रन 

1. विराट कोहली बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – 1174 रन

कोहली ने CSK के खिलाफ 36 मैचों में 1174 रन जड़े हैं। इस दौरान उनका औसत 37.87 और स्ट्राइक रेट 128.30 रहा। उन्होंने 10 अर्धशतक लगाए, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 90 रन रहा। CSK के खिलाफ कोहली की ये निरंतरता कमाल की है।

2. रोहित शर्मा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – 1161 रन

रोहित ने KKR के खिलाफ 36 मैचों में 1161 रन बनाए। उनका औसत 40.03 और स्ट्राइक रेट 131.18 रहा। इस मुकाबले में उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 109* रहा। रोहित शर्मा KKR के लिए हमेशा से बड़ा खतरा रहे हैं।

3. विराट कोहली बनाम पंजाब किंग्स – 1159 रन 

कोहली ने पंजाब के खिलाफ भी 36 मैचों में 1159 रन बनाए। उनका औसत 36.21 और स्ट्राइक रेट 132.6 रहा। उन्होंने इस दौरान 1 शतक और 6 अर्धशतक ठोके, जबकि उनका हाईएस्ट स्कोर 113 रन रहा।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया डेब्यू तय? आयरलैंड टूर पर मौका, खतरे में सचिन का महारिकॉर्ड

4. डेविड वॉर्नर बनाम पंजाब किंग्स – 1134 रन

वॉर्नर ने पंजाब के खिलाफ महज 26 मैचों में 1134 रन बना डाले। उनका औसत 49.3 और स्ट्राइक रेट 144.27 रहा, जो इस लिस्ट में सबसे बेहतर है। वॉर्नर ने 13 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन रहा। पंजाब के गेंदबाजों के लिए वॉर्नर हमेशा काल साबित हुए।

5. विराट कोहली बनाम दिल्ली कैपिटल्स – 1130 रन

कोहली ने अपनी घरेलू फ्रेंचाइज़ी टीम दिल्ली के खिलाफ 31 मैचों में 1130 रन बनाए। उनका औसत 49.13 और स्ट्राइक रेट 133.88 रहा। उन्होंने 11 अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर 99 रन रहा।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में