CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया डेब्यू तय? आयरलैंड टूर पर मौका, खतरे में सचिन का महारिकॉर्ड

आयरलैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी शॉर्टलिस्ट, टीम इंडिया डेब्यू के करीब, खतरे में Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Vaibhav Sooryavanshi likely to debut for India in Ireland T20 series
Vaibhav Sooryavanshi likely to debut for India in Ireland T20 series

Vaibhav Sooryavanshi Team India Debut: विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने हाल के समय में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। इसी के चलते कई दिग्गज उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार मान रहे हैं और टीम इंडिया में शामिल करने की मांग कर चुके हैं। अब इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का सपना सच होने के करीब है। जून में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया है। इंग्लैंड टूर से पहले आयरलैंड में दो टी20 मैच खेले जाएंगे, जहां 15 वर्षीय इस खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आयरलैंड दौरे के लिए कई होनहार खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है। घरेलू क्रिकेट, अंडर-19 वर्ल्ड कप और आईपीएल में खुद को साबित कर चुके इस युवा बल्लेबाज की क्रिकेट जगत में जमकर सराहना हो रही है। उनके लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट का ‘नेक्स्ट बिग थिंग’ भी माना जा रहा है।

आयरलैंड टूर: टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री तय?

आईपीएल 2026 में 263.15 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बना चुके वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में उन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाकर सनसनी मचा दी थी और इस बार भी कई तूफानी पारियां खेल चुके हैं। इस सीजन में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रन बनाए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बीसीसीआई के एक करीबी सूत्र ने बताया,

"वह आयरलैंड दौरे के लिए दावेदारों में से एक हैं और चयनकर्ताओं ने कई अन्य खिलाड़ियों के साथ उनका नाम भी शॉर्टलिस्ट किया है।"

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चयनकर्ता उन्हें सीधे बड़ी टीम के खिलाफ डेब्यू नहीं कराना चाहते। इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी को पहले आयरलैंड दौरे पर मौका दिया जा सकता है और जिम्बाब्वे टूर के लिए भी चुना जा सकता है। इस तरह उनके पास अपना हुनर दिखाने के लिए पांच टी20 मैच होंगे। भारत को आयरलैंड में दो और जिम्बाब्वे में तीन मुकाबले खेलने हैं।

डेब्यू करते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने कम समय में ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। आयरलैंड दौरे पर भी उनके पास इतिहास रचने का मौका होगा। 26 और 28 जून को होने वाले मुकाबलों में से किसी एक में भी अगर वह खेलते हैं, तो भारतीय टीम के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 प्लेऑफ वेन्यू पर बड़ा अपडेट, ये दो शहर सबसे आगे; BCCI जल्द करेगा ऐलान

पुरुष टीम के लिए यह रिकॉर्ड अभी सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 1989 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। वहीं, शैफाली वर्मा 15 साल, 7 महीने और 27 दिन की उम्र में भारत के लिए खेलने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर हैं। अगर सूर्यवंशी आयरलैंड दौरे पर खेलते हैं, तो वह इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में