IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 43 छक्के लगाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा है।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

3 मिनट पढ़ें
IPL single season में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी फिलहाल नंबर-1
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Most Sixes by Indian Batters in a single IPL season: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में फैंस को जमकर चौके-छक्के देखने को मिल रहे हैं और इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा 53 बार 200+ टीम टोटल भी देखने को मिला है। हर एक मैच के बाद रिकॉर्ड लिस्ट में बड़ा उलटफेर हो रहा है। ऐसा ही कुछ दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए सीजन के 62वें मैच में भी हुआ। इस मुकाबले के दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा कमाल करते हुए एक आईपीएल सीजन में भारतीय बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2024 के सीजन के दौरान कारनामे को अंजाम दिया था। 

इस सीजन वैभव सूर्यवंशी अलग ही लय में नजर आ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी दी और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। आइए जानते हैं कि IPL के एक सीजन में किन भारतीय बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

IPL के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट

नंबर बल्लेबाज मैच छक्के सीजन
1 वैभव सूर्यवंशी 12 43 2026
2 अभिषेक शर्मा 16 42 2024
3 श्रेयस अय्यर 17 39 2025
4 विराट कोहली 16 38 2016
5 विराट कोहली 15 38 2024
6 सूर्यकुमार यादव 16 38 2025
7 ऋषभ पंत 14 37 2018
8 अभिषेक शर्मा 12 37 2026
9 शिवम दुबे 16 35 2023
10 अंबाती रायुडू 16 34 2018

 नोट: IPL 2026 अभी जारी है, इसलिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का क्रम आगे बदल सकता है।

 वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन 

पिछले सीजन आईपीएल में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाकर अपनी प्रतिभा को साबित किया और इसी वजह से उनसे 2026 में काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, जिन पर वे खरे उतरे हैं। इस सीजन वैभव ने कई दिग्गज तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी निडर होकर बल्लेबाजी की और गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गंवाया लगातार छठा मैच, RCB ने 23 रनों से हराकर प्लेऑफ का टिकट किया हासिल

उन्होंने तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ निरंतरता के साथ रन बनाने का काम भी किया है। अभी तक 12 पारियों में वैभव के नाम 40.50 की औसत से 486 रन हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 234.78 का रहा है। उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी आए हैं। 

टैग:

हमें फॉलो करें

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में