CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गंवाया लगातार छठा मैच, RCB ने 23 रनों से हराकर प्लेऑफ का टिकट किया हासिल

आरसीबी ने IPL 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदकर प्लेऑफ का टिकट पा लिया है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Virat Kohli
Virat Kohli

PBKS vs RCB : रविवार को धर्मशाला के खूबसूरत HPCA स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हरा दिया। इसी के साथ RCB मौजूदा सीजन में प्लेऑफ में पहुंचनी वाली पहली टीम बन गई. RCB ने 18 अंक हासिल करने के बाद प्लेऑफ में जगह बनाई है. इस मैच में आरसीबी ने विराट कोहली (58) और वेंकटेश अय्यर (73*) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से पंजाब के सामने जीत के लिए 223 रनों का मुश्किल टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा करते हुए PBKS ने 8 विकेट खोकर 199 रन बनाए. इस हार के बाद अब पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ का टिकट हासिल कर पाना काफी मुश्किल हो गया है.

शशांक सिंह ने जुझारू पारी से जीत सभी का दिल 

223 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई, जो लगातार पांच मुकाबले हारने की वजह से था। इसका फायदा भुवनेश्वर कुमार ने उठाया। उन्होंने तीसरे ओवर के समापन से पहले ही दोनों ओपनर्स को पवेलियन वापस भेज दिया। प्रियांश शर्मा अपना खाता तक नहीं खोल सके। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 2 रन बनाए। इसके बाद, जोश हेजलवुड ने श्रेयस अय्यर (1) को रसिख सलाम दार के हाथों कैच आउट कराया और पंजाब किंग्स की कमर तोड़ दी।  

कूपर कोनोली (37) ने सूर्यांश शेडगे (35) के साथ मिलकर कुछ बढ़िया शॉट्स खेलकर आरसीबी को थोड़ी देर के लिए मुश्किल में जरूर डाला, लेकिन वे ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। 93 रनों के स्कोर पर पंजाब की अधिक टीम आउट हो चुकी थी और एक समय ऐसा लगा कि RCB की टीम लगभग 100 रनों से मैच जीत लेगी, लेकिन मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने ऐसा होने नहीं दिया। दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और जीत की उम्मीद को जगाने का काम किया। 

यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB: श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान IPL में हासिल किया बड़ा मुकाम, कोहली-धोनी जैसे दिग्गजों के खास क्लब में ली धांसू एंट्री

स्टोइनिस और शशांक के बीच छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई. स्टोइनिस (37) अजीबोगरीब तरीके से एलबीडबल्यू आउट हुए, जिसके बाद आरसीबी ने एक बार फिर से मैच में वापसी कर ली। स्टोइनिस के आउट होने के बाद शशांक अकेले पड़ गए और वो 27 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट गए। इस तरह पंजाब ने पूरे ओवर खेलने के बाद 199/8 का स्कोर बनाया। रसिख सलाम दार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। 

विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने बल्ले से दिखाया दमकम 

इस मुकाबले में रजत पाटीदार चोटिल होने की वजह से खेल नहीं सके और उनकी जगह जितेश शर्मा ने कमान संभाली। जितेश टॉस नहीं जीत पाए और आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने को कहा गया। कोहली और बेथेल की सलामी जोड़ी एक बार फिर से फेल हुई. बेथेल सिर्फ 11 रन का योगदान दे पाए। इसके बाद, कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े। इस जोड़ी को तोड़ने का हरप्रीत बराड़ ने किया। पडिक्कल ने 25 गेंदों का सामना करने के बाद 45 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

पडिक्कल के आउट होने के बाद कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में 500 रन पूरे किए और अर्धशतक जमाया। कोहली ने 37 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की अहम पारी खेली। कोहली के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर का तूफान देखने को मिला। उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों को अपने सामने टिकने नहीं दिया और 40 गेंदों पर 73* रनों की जबरदस्त पारी खेली।  उनके साथ मिलकर टिम डेविड ने भी अपने हाथ खोले और कैमियो खेलकर 12 गेंदों पर 25* रन बनाने में सफल रहे। इस तरह RCB ने पूरे ओवर खेलकर 222/4 का स्कोर किया था। पंजाब की ओर से सबसे सफल गेंदबाज हरप्रीत बराड़ रहे, जिन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 35 रन देकर 2 विकेट झटके। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में