CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

PBKS vs RCB: श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान IPL में हासिल किया बड़ा मुकाम, कोहली-धोनी जैसे दिग्गजों के खास क्लब में ली धांसू एंट्री

श्रेयस अय्यर आईपीएल में 100 मैचों में कप्तानी करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

Shreyas Iyer's 100th IPL Match as Captain: आईपीएल 2026 का 61वां मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में हो रहा है, जहां पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने हैं। श्रेयस अय्यर जैसे ही टॉस के लिए मैदान पर उतरे, उसी के साथ एक बड़ी उपलब्धि उनके नाम दर्ज हो गई। दरअसल, अय्यर अब आईपीएल के 100 मुकाबलों में कप्तानी करने वाले पांचवें कप्तान बन गए हैं। अय्यर से पहले ये कारनामा एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर कर चुके हैं। 

श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान IPL में रचा कीर्तिमान 

बता दें कि श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में तीन टीमों की कप्तानी की है। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के नाम शामिल हैं। अय्यर पहली बार 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने थे और उन्होंने 41 मैचों में टीम की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में ही दिल्ली की टीम 2020 में अपने पहले आईपीएल फाइनल में पहुंची थी।

इसके बाद वह केकेआर (KKR) में शामिल हो गए और 2022 से 2024 के बीच 29 मैचों में इस टीम की कप्तानी की। साल 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल का खिताब दिलाया। पंजाब किंग्स के साथ उनका सफर पहले ही आईपीएल 2025 में एक फाइनल मुकाबले के रूप में रंग ला चुका है। इसी के साथ अय्यर आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें: IPL में बतौर कप्तान लगातार सीजन में 500+ रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, गिल ने दोहराया सचिन-विराट का कारनामा

रविवार के मैच से पहले कप्तान के तौर पर अय्यर के नाम 56 जीत दर्ज थीं, जिसमें दो सुपर ओवर की जीत भी शामिल हैं, जबकि उन्हें 40 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान तीन मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए। पूरे हुए मैचों में उनका जीत का प्रतिशत 58.3 फीसदी है, जो आईपीएल कप्तानों में सबसे बेहतरीन सक्सेस रेट के मामले में महेंद्र सिंह धोनी के बिल्कुल बराबर है। 

आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी:

कप्तान का नाम (टीमें) कुल मैच जीत का प्रतिशत (Win %)
एमएस धोनी (CSK/RPS) 235 मैच 57.87%
रोहित शर्मा (MI) 158 मैच 55.06%
विराट कोहली (RCB) 143 मैच 46.15%
गौतम गंभीर (DC/KKR) 129 मैच 55.03%
श्रेयस अय्यर (DC/KKR/PBKS) 100 मैच 54.54%
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में