ईशान किशन का 270 रन का तूफान! तिहरा शतक नहीं आया, फिर भी रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी
बीसीसीआई के प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने इतिहास रचते हुए 270 रनों की यादगार पारी खेली।

Ishan Kishan Duleep Trophy 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में इतिहास रच दिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन से खेलते हुए ईशान किशन ने साउथ जोन के खिलाफ खतरनाक 270 रन की मैराथन पारी खेली।
ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने 334 गेंदों का सामना करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के लगाएं। किशन हालांकि अपना तिहरा शतक तो पूरा नहीं कर सके, लेकिन इस पारी के दौरान कईं रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में किशन के द्वारा बनाए गए खास रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।
#1. दिलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के लिए नया रिकॉर्ड
#2. ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज
इतना ही नहीं, ईशान किशन अब ईस्ट जोन की तरफ से दिलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले अरुण लाल और सबा करीम यह कारनामा कर चुके थे। किशन ने 270 रन बनाकर इस खास क्लब में अपनी जगह बना ली है।
#3. दलीप ट्रॉफी फाइनल में 200+ रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज
किशन की यह पारी दिलीप ट्रॉफी के फाइनल के लिहाज से भी बेहद खास रही। 270 रन के साथ वह फाइनल में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस तरह तिहरा शतक भले ही अधूरा रह गया, लेकिन ईशान किशन की यह पारी दिलीप ट्रॉफी के इतिहास में लंबे समय तक याद की जाएगी।
#4. बतौर विकेटकीपर भी ईशान ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
ईशान किशन की 270 रनों की पारी सिर्फ बल्लेबाजी के रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही, बल्कि बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भी उन्होंने इतिहास रच दिया। ईशान दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिनेश कार्तिक का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2010 के फाइनल में साउथ जोन के लिए 183 रन की शानदार पारी खेली थी।
यह भी पढ़े-अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में इन 4 भारतीयों का होगा असली टेस्ट, जानिए क्यों हैं खास?
#5. फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान
ईशान ने अपनी इस पारी के साथ एक और बेहद खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान बन गए हैं। कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ बल्ले से ऐसा प्रदर्शन उन्हें दिलीप ट्रॉफी के इतिहास में एक अलग मुकाम पर पहुंचाता है।
#6. वनडे और दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक का अनोखा रिकॉर्ड
ईशान किशन की उपलब्धियों में सबसे खास रिकॉर्ड यह है कि वह वनडे इंटरनेशनल और दिलीप ट्रॉफी, दोनों में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। यानी 50 ओवर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेकर घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक तक, किशन ने 200+ रन की पारी खेलने की अपनी खास क्षमता साबित कर दी है।




