CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

Jemimah Rodrigues Injury: एशिया कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज दो बड़े टूर्नामेंट से बाहर; जानें रिप्लेसमेंट

जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं। BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रतिका रावल को Asia Cup के लिए स्क्वाड में शामिल किया है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
Jemimah Rodrigues injury Asia Cup Asian Games 2026
Jemimah Rodrigues injury Asia Cup Asian Games 2026

Jemimah Rodrigues Injury: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप और एशियन गेम्स से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स दाहिने हैमस्ट्रिंग में लगी गंभीर चोट के कारण दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। BCCI ने 14 अगस्त को मेडिकल अपडेट जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की। बोर्ड के मुताबिक, जेमिमा को 3 अगस्त को इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड (The Hundred) के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में BCCI की मेडिकल टीम ने उनका क्लिनिकल असेसमेंट किया, जिसमें हाई-ग्रेड टियर (high-grade tear) की पुष्टि हुई।

Jemimah Rodrigues चोट के कारण Asia Cup और Asian Games से बाहर 

BCCI की मेडिकल टीम ने जेमिमा की चोट की जांच की, जिसके बाद उन्हें आगामी ACC Women’s Asia Cup और जापान में होने वाले Asian Games के लिए अनुपलब्ध घोषित किया गया। यानी टीम इंडिया को अब इन दोनों बड़े मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में अपनी प्रमुख बल्लेबाज जेमिमा का साथ नहीं मिलेगा। 

ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी खास तौर पर मध्यक्रम के संयोजन को प्रभावित कर सकती है। भारत के सामने अब ऐसा संतुलन तैयार करने की चुनौती होगी, जिसमें उनकी जगह लेने वाला बल्लेबाज टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर के बीच बेहतर तालमेल बना सके। 

Asia Cup में Pratika Rawal को रिप्लेसमेंट के रूप में मिला मौका

BCCI की महिला चयन समिति ने प्रतिका रावल को जेमिमा रोड्रिग्स की जगह Asia Cup squad में शामिल किया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त से होगी। BCCI के अनुसार यह बदलाव फिलहाल एशिया कप के लिए किया गया है। इसका मतलब है कि एशियन गेम्स के लिए प्रतिका को नहीं चुना गया है। 

प्रतिका ने वनडे क्रिकेट में अपनी अच्छी छाप छोड़ी है। उन्होंने 27 ODI में 47.56 की औसत से 1189 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह एक टेस्ट भी खेल चुकी हैं, जिसमें उनके नाम 81 रन हैं। हालांकि, अभी उनका T20I डेब्यू नहीं हुआ है। अब नजर इस बात पर होगी कि वह सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम की जरूरत के मुताबिक कितना प्रभाव छोड़ पाती हैं।

Asia Cup 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का अपडेट स्क्वाड 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतिका रावल।

यह भी पढ़ें: पहले ODI में ही इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम, स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने किया बड़ा कारनामा

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में