CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

पहले ODI में ही इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम, स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने किया बड़ा कारनामा

स्कॉटलैंड के 23 साल के स्पिनर लायल रॉबर्टसन ने अपने पहले ही वनडे मैच में कनाडा के खिलाफ ऐतिहासिक गेंदबाजी रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Scotland bowler creates history in ODI debut
Scotland bowler creates history in ODI debut

Scotland bowler creates history in ODI debut: वनडे क्रिकेट में डेब्यू करना हर खिलाड़ी के लिए किसी सपने के सच होने जैसा होता है, लेकिन स्कॉटलैंड के एक खिलाड़ी ने अपने पहले ही मुकाबले को ऐसा यादगार बना दिया, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रहेगी। मैदान पर उतरते ही उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया, जो क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ तीन खिलाड़ी ही कर पाए थे। यानी डेब्यू मैच में ही उनका नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड के साथ दर्ज हो गया।

स्कॉटलैंड के 23 साल के लायल रॉबर्टसन ने रचा इतिहास

स्कॉटलैंड के 23 वर्षीय स्पिनर लायल रॉबर्टसन के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज किसी सपने से कम नहीं रहा। अपने पहले ही ODI मुकाबले में उन्होंने ऐसी गेंदबाजी की, जिसने न सिर्फ कनाडा की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, बल्कि उन्हें क्रिकेट इतिहास के एक बेहद खास क्लब में भी शामिल कर दिया। रॉबर्टसन ने अपने डेब्यू मैच में 6 विकेट झटककर तहलका मचा दिया। वह वनडे डेब्यू पर छह या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं।

अपने डेब्यू वनडे में ही 6 विकेट झटके

दरअसल, ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के मुकाबले में स्कॉटलैंड और कनाडा आमने-सामने थे। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान रिची बेरिंगटन ने शानदार शतक लगाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 347 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडाई टीम पर शुरुआत से ही दबाव था। स्कॉटलैंड के गेंदबाजों ने इस दबाव को और बढ़ा दिया, लेकिन सबसे बड़ा असर लायल रॉबर्टसन की गेंदबाजी का रहा।

23 साल के इस स्पिनर ने अपने डेब्यू मुकाबले में ही कनाडा के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसा दिया। रॉबर्टसन ने 10 ओवर के स्पेल में महज 52 रन खर्च किए और कुल 6 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने हर्ष ठाकर को आउट कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल किया। रॉबर्टसन की शानदार गेंदबाजी के सामने कनाडा की पूरी टीम सिर्फ 177 रन पर सिमट गई। इस तरह स्कॉटलैंड ने मुकाबला 170 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़े- IPL कमबैक का सपना देख रहा है इंग्लैंड का ये खूंखार खिलाड़ी, एक गलती की वजह से झेल रहा है 2 साल का बैन

ODI डेब्यू पर खास क्लब में एंट्री

रॉबर्टसन की उपलब्धि इसलिए और खास है क्योंकि वह ODI डेब्यू पर 6 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले इतिहास के चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले उनके ही हमवतन स्कॉटिश चार्ली कैसल ने 7/21, कगिसो रबाडा ने 6/16 और फिदेल एडवर्ड्स ने 6/22 के आंकड़े दर्ज किए थे। रॉबर्टसन ने 6/52 के प्रदर्शन के साथ इस खास सूची में जगह बनाई।

पहली गेंद के बाद दूर हुई घबराहट

रॉबर्टसन इससे पहले 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि, सीनियर टीम के लिए उनका पहला ODI उनके करियर का सबसे यादगार मुकाबला बन गया। डेब्यू को लेकर उन्होंने बताया कि टीम में चुने जाने की खबर सुनकर उन्हें बेहद खुशी हुई थी। गेंद हाथ में आने से पहले थोड़ी घबराहट जरूर थी, लेकिन पहली गेंद डालने के बाद उनका आत्मविश्वास लौट आया।

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में